Home » राष्ट्रीय » 200 साल पुराने 3 कानूनों में परिवर्तन लाए, तीनों कानून अंग्रेजों के जमाने के थे, CRPC संशोधन बिल पर बोले अमित शाह

200 साल पुराने 3 कानूनों में परिवर्तन लाए, तीनों कानून अंग्रेजों के जमाने के थे, CRPC संशोधन बिल पर बोले अमित शाह

नई दिल्लीः लोकसभा में मंगलवार को तीन नए बिल पेश किए गए. गृह मंत्री अमित शाह ने तीनों बिल संसद में पेश किए. सीआरपीसी और आईपीसी की जगह तीन बिल पेश किए गए. इसके बाद आज अमित शाह ने CRPC संशोधन बिल पर जवाब देते हुए कहा कि 200 साल पुराने 3 कानूनों में परिवर्तन लाए है. कुछ सुझाव बदलाव के लिए हैं. मोदी जी गुलामी की मानसिकता को खत्म करने में लगे हैं.

तीनों कानून अंग्रेजों के जमाने के थे. न्याय संहिता 2023 अमल में आएगी. पुराने कानून दमन के लिए बनाए गए थे. विदेशी शासकों ने कानून बनाए थे. पुराने कानूनों में दंड को ही न्याय माना गया है. हमने व्यक्ति से पहले देश को रखा है. कांग्रेस को नए कानून समझ में नहीं आएंगे. मॉब लिंचिंग के लिए फांसी की सजा. गुलामी की मानसिकता से मुक्त होने का समय आ गया है.

16वीं राजस्थान विधानसभा का आज पहला सत्र, 190 नवनिर्वाचित विधायकों ने सदन में ली शपथ
अमित शाह ने बोला हमने महिला आरक्षण बिल कानून बनाया है. हमने घोषणा पत्र पर पूरा अमल किया मोदी सरकार जो कहती है वो पूरा करती है
अब कोर्ट को पीड़ित को सुनना पड़ेगा. हमने तीन तलाक को खत्म किया. बिल में दंड पर नहीं,न्याय पर जोर दिया. हमने कहा था राम मंदिर बनवाएंगे. हमने धारा 370 को हटाने का वादा भी पूरा किया है.

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11