Home » राजस्थान » जयपुर में नए साल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, शहर में 142 स्थानों पर होंगे नाकाबंदी पॉइंट्स, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर में नए साल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, शहर में 142 स्थानों पर होंगे नाकाबंदी पॉइंट्स, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: राजधानी जयपुर में नए साल के जश्न को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कडे इंतजाम किए है. नव वर्ष की पूर्व संध्या पर होने वाले जश्न को देखते हुए रेलवे स्टेशन,मंदिर, मॉल,बस स्टैण्ड सहत प्रमुख स्थलो पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा. इस बार शराब पीकर वाहन चलाने वालो और शराब पीकर हुडदंग करने वालो को एक दिन पुलिस थाने में बीताना होगा.

नववर्ष की पूर्वसंध्या पर सुरक्षा के माकूल बंदोबस्त

जयपुर पुलिस ने की तैयारिया पूरी

शहर में 142 स्थानों पर होंगे नाकाबंदी पॉइंट्स

पुलिस की  मोबाइल पार्टी करेगी गश्त

शराब पीकर वाहन चलाने वालो को रात बीतानी होगाी थाने के हवालात मं

नशे में वाहन चलाने वालो के वाहनो को किया जाएगा जब्त

लाइसेंस किया जाएगा निरस्त

अभय कमांड सेंटर के जरिए रखी जाएगी नजर

ERT और QRT के जवान भी किए जाएगे तैनात

जयपुर पुलिस की ओर से नववर्ष की पूर्व संध्या पर होने वाले जश्न के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की तैयारिया पूरी कर ली गई है. क्रिसमस से शुरू हुए वीक को पुलिस ने फेस्टिवल वीक नाम दिया है. और इसी के अुनसार शहर में सुरक्षा की तैयारिया की गई है. शहर में लगातार पर्यटको की संख्या बढती ही जा रही है. ऐसे मे  शहर की होटल्स और रेस्टोरेंट्स ने नववर्ष की पूर्वसंध्या पर कई थीम तैयार की है. माना जा रहा है की इस बार शहर में नववर्ष की पूर्व पर शानदार जशन का माहौल होगा. जश्न में शहर की कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर विशेष इंतजामात किए गए है. एडिशनल पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप की माने तो शहर के तमाम होटल पर्यटको से फुल है..ऐसे में शहर की सभी होटल्स को पर्याप्त पार्किंग पैलेस और सुरक्षा व्यव्थ्सा मुहैया करवाने के लिए निर्देशित किया गया है. पुलिस अधिकारियों की माने तो इस बार शराब पीकर वाहन चलाने वालो और नशे में हुडदंग करने वालो को गिरफ्तार कर उनके वाहनो की जब्ती और लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की जाएगी.

हांलाकि पुलिस प्रशाासन की ओर से नववर्ष की पूर्व संध्या  पर सुरक्षा व्यवस्था के कडे इंतजाम किए गए है. लेकिन फिर भी सभी लोगो को यह सोचना होगा की नववर्ष की पूर्वसंध्या पर मनाए जाने वाले जश्न में वे नशे से बचे और अगर शराब का सेवन करना भी हो तो उसके बाद वे वाहन ना चलाए. जिससे की वे और उनका परिवार सुरक्षित रह सके.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)