जयपुरः आयकर विभाग ने बड़े स्तर पर कर्मचारियों की पदोन्नति की है. नए साल के इस खास मौके पर 42 IRS अधिकारियों को पदोन्नति का उपहार मिला है. पूरे देश में 42 अतिरिक्त आयुक्त आयकर आयुक्त बने है. पैनल ईयर 2024 के लिए पदोन्नतियां हुई है.
ये सभी नियुक्तियां एक जनवरी 2024 से प्रभावी होंगी. पदोन्नत होने वाले अधिकतर अधिकारी 2005 व 2006 बैच के है. जिसमें से राज्य के कार्यकर चुके 2 अधिकारियों का नाम भी पदोन्नति सूची में शामिल है. इसमें भंवर सिंह रत्नू जयपुर कार्यालय में कार्य कर चुके हैं. रघुवीर मडनप्पा उदयपुर अन्वेषण शाखा में कार्यरत रह चुके है.
सीबीडीटी ने कल देर रात पदोन्नति आदेश जारी किया. फर्स्ट इंडिया न्यूज के पास पदोन्नति आदेश की प्रति है. केन्द्र सरकार के उप सचिव राजिन्द्र कुमार के हस्ताक्षर से पदोन्नति आदेश जारी हुए है.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 222






