नागौर: एक कलयुगी पुत्र ने अपने ही रिश्तों का कत्ल कर दिया. मामला नागौर के रियांबड़ी का है, जहां पर एक पुत्र ने अपने ही माता-पिता और बहन को कुल्हाड़ी से काट दिया.
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. हत्या करने के कारणों को अभी खुलासा नहीं हुआ है. जानकारी के मुताबिक नागौर के रियांबड़ी में पुत्र ने अपने ही माता-पिता और बहन की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी.
पादुकलां SHO मानवेन्द्र सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे. तीनों शवों को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया. पादुकलां कस्बे की घटना बताई जा रही है.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 168






