सीकर: सीकर के खाटूश्यामजी से खबर मिल रही है. बाबा श्याम के दरबार में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी. बाबा श्याम के दीदार कर साल-2023 को अलविदा कह रहे है. मनमोहक श्रृंगार से श्रद्धालु आनंदित हो रहे है.
मंदिर परिसर को बाल गोपाल रूप और रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया. श्रीश्याम मंदिर कमेटी,प्रशासन और पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए है. पैदल आने वाले श्रद्धालुओं को डायवर्सन से बाबा के दरबार भेजा जा रहा है.
रविवार और साल का अंतिम दिन होने के कारण श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी. 52 बीघा सरकारी पार्किंग में वाहनों की व्यवस्था की गई.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 226





