Home » राजस्थान » कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने पदभार किया ग्रहण, बोले- राजस्थान की जनता की सेवा का मौका, एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी

कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने पदभार किया ग्रहण, बोले- राजस्थान की जनता की सेवा का मौका, एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी

जयपुरः राजस्थान में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रिमंडल का भी विस्तार हो गया है. 22 मंत्री बनाए गए है. जिसमें शामिल राज्यवर्धन राठौड़ ने आज पदभार ग्रहण किया. राठौड़ ने कहा कि एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. राजस्थान की जनता की सेवा का मौका दिया गया. पीएम, सीएम के नेतृत्व में राजस्थान का उत्थान करना है. विभाग कोई सा भी है, जिम्मेदारी के साथ सरकार चलानी है. अधिकारियों, मंत्रियों की सभी की जिम्मेदारी है.

भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण को लेकर सरकार का जीरो टॉलरेंस है. 2047 तक विकसित भारत बनना है. जिसमें ये 5 साल महत्वपूर्ण हैं. पूरी तरह से राजस्थान की जनता का संकल्प लिया है. प्राथमिकताएं हमारा संकल्प पत्र स्पष्ट करता है. 5 साल की समस्याओं से मुक्ति दिलाना है. पेपर लीक पर अंकुश लगाएंगे. मोदी सरकार पूरे देश को साथ में लेकर चलती है.

इंडिया अलायंस का विपक्ष कमजोर और दृष्टिहीन है. हमारा संकल्प साफ है, हमारी चुनौती भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करना है. इस बार बीजेपी लोकसभा में 25 में से 25 सीटें जीतेंगी. हड़बड़ाहट में जल्दी से अच्छा है सोच समझकर तैयारी करना जरूरी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान