*2014 से पहले रेलवे के विकास हेतु राजस्थान को मिलते थे 682 करोड़ अब मिल रहे 9 हजार 500 करोड़ रूपये:अश्विनी वैष्णव*
*जयपुर के चारोें हिस्सों को जोड़ कर आगामी 50 साल के विकास हेतु रिगं रेल प्रोजेक्ट का आईडिया दिया*
*प्रधानमंत्री उज्जवला के 51 गैस चूल्हे,स्वनिधि के 1500 लाभार्थियोें को एक करोड़ 70 लाख,जीवन ज्योति बीमा के 125 व सुकन्या समृद्वि योजना के 6 लाभार्थियों को ऋण वितरण पत्र व चैक बांटे*
जयपुर(सुनील शर्मा) प्रधानमंत्री द्वारा युवा दिवस पर विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में राष्ट्र को संबोधन के लाइव प्रसारण में सम्मिलित होने के लिए केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे जयपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा में लाइव प्रसारण द्वारा युवा दिवस पर राष्ट्र को संबोधन कार्यक्रम में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जयपुर के दशहरा मैदान (आदर्श नगर जोन) में सम्मिलित हुए।
नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का सपना है कि भारत सरकार ने जितनी भी योजनाएं जनकल्याण बनाई उनकी जानकारी आमजन तक पहुँचे व पात्र व्यक्तियों को हाथों-हाथ लाभ दिया जाये साथ ही आमजन का सरकारी योजनाओं के प्रति रवैया बदले व जनता के धन से चलने वाली योजनाओं के प्रति सजग हों व उनका लाभ लेकर आर्थिक रूप से संबल प्राप्त कर सकें।
उक्त कार्यक्रम में प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी,नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा,जयपुर सांसद रामचरण बोहरा,हवामहल विधायक बालमुकुन्द आचार्य,सिविल लाईन विधायक गोपाल शर्मा,सामाजिक कार्यकर्ता रवि नैयर,चन्द्र मनोहर बटवाडा,उपमहापौर असलम फारूखी तथा कई गणमान्य जनप्रतिनिधि,अधिकारीगण एवं आमजन सम्मिलित हुए।केन्द्रीय मंत्री द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का निरीक्षण किया गया,वे कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस चूल्हे प्रदान किये व प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किये।इस दौरान उपस्थित सहभागियों को विकसित भारत संकल्प शपथ भी दिलवाई गई।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.











