*विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर नगर निगम जयपुर हैरिटेज ने बनाया कीर्तिमान*
*प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में 1500 लाभार्थियों को एक ही दिन में वितरित किये 1 करोड़ 70 लाख के ऋण प्रमाण-पत्र*
*स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया,बैंक ऑफ बड़ोदा एवं पंजाब नेशनल बैंक व एनयूएलएम के अधिकारियों की भागीदारी से हुआ मुमकिन*
*ऋण वितरण प्रमाण पत्र पाकर लाभार्थी हुये प्रफुल्लित*
जयपुर(सुनील शर्मा) नगर निगम जयपुर हैरिटेज ने विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों के दौरान एक ही दिन में 1500 लाभार्थियों को 1 करोड़ 70 लाख के ऋण स्वीकृत प्रदान कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है।
आज जब नगर निगम जयपुर हेरिटेज की ओर से दशहरा मैदान आदर्श नगर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव,नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा, जयपुर सांसद राम चरण बोहरा, सिविल लाईन विधायक गोपाल शर्मा, हवामहल विधायक बालमुकंदाचार्य,महापौर मुनेश गुर्जर,उप महापौर पुनीत कर्नावट सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व नागरिकों की मौजूदगी में जब लाभार्थियों को ऋण वितरण प्रमाण-पत्र प्रदान कर रहे थे व प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में गैस चूल्हे व अन्य योजनाओं के चैक वितरित कर रहे थे तब लाभार्थियों एवं उनके परिवार जनों के चेहरे के भाव पढ़ने वाले थे ऐसा लग रहा था कि जैसे उनके व उनके परिजनों के जीवन में एक नई सुबह हुई है व वे इन योजनाओं से न केवल उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा बल्कि वे एक बेहत्तर जीवन जी सकेगें।निगम की एनयूएलएम शाखा के जिला परियोजना अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि उन्होंने व उनके सहयोगियों ने विभिन्न योजनाओं के तहत शिविरों के दौरान लाभार्थियों से जब जब बात की तो ऐसे लगा जैसे उनके जीवन ने पलटी खाई है।ऐसे सैंकड़ों लाभार्थी शिविरों से लाभ उठाने के बाद जब अपने गली मौहल्लों में पहुॅंचते तो लोग उनसे कौतूहलवश पूछते कि उनकी खुशी का राज क्या है तो वे शिविरों में विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ के बारे में बताते व उन्हें बार-बार साथ लेकर आते।ऐसा अनूठा योगदान जयपुर सांसद रामचरण बोहरा सहित स्थानीय विधायकों,निगम के पार्षदगण,स्थानीय जनप्रतिनिधियों, टाउन वैंडिगं कमेटी के सदस्यों,विभिन्न व्यापार मण्डलों के प्रतिनिधियों व निगम के अधिकारियों व कर्मचारियोे ने किया।शर्मा ने बताया कि शिविरों के दौरान एसबीआई,बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ अधिकारी भी इस पुनीत कार्य में निरन्तर हाथ बंटाते रहे।आज विभिन्न योजनाओं में ऋण व चैक वितरण करवाने बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुॅंचे थे।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.








