Home » राजस्थान » एसीएस जल संसाधन ने आईजीएनपी भवन में ली अधिकारियों की बैठक।।संकल्प पत्र में शामिल बिंदुओं को दें सर्वोच्च प्राथमिकता

एसीएस जल संसाधन ने आईजीएनपी भवन में ली अधिकारियों की बैठक।।संकल्प पत्र में शामिल बिंदुओं को दें सर्वोच्च प्राथमिकता

एसीएस जल संसाधन ने आईजीएनपी भवन में ली अधिकारियों की बैठक।।संकल्प पत्र में शामिल बिंदुओं को दें सर्वोच्च प्राथमिकता

जयपुर(सुनील शर्मा)अतिरिक्त मुख्य सचिव,जल संसाधन अभय कुमार ने मंगलवार को आईजीएनपी भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अधिकारियों की समीक्षा बैठक में संकल्प पत्र 2023 में शामिल विभाग से जुड़े बिंदुओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।बैठक में एसीएस ने विभाग के सौ दिवसीय एक्शन प्लान के बारे में भी चर्चा की।अतिरिक्त मुख्य सचिव ने संकल्प पत्र 2023 के विजन एवं लक्ष्यों के बारे में विस्तृत जानकारी ली।अधिकारियों ने बताया कि संकल्प पत्र में भविष्य में जल संग्रहण क्षेत्र को 14.55 बिलियन क्यूबिक मीटर से बढ़ाकर 16 बिलियन क्यूबिक मीटर करने,सिंचित क्षेत्र को 39 लाख हैक्टेयर से बढ़ाकर 50 लाख हैक्टेयर करने,सिंचाई परियोजनाओं की दक्षता में वृद्धि कर किसानों को सिंचाई के लिए अधिक जल उपलब्ध कराने, कुशल सिंचाई प्रबंधन आदि पर फोकस किया गया है।बैठक में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना,नर्मदा नहर परियोजना,सिद्धमुख नोहर सिंचाई परियोजना,माही बजाज सागर परियोजना,गंगनहर सिंचाई प्रणाली, 500 करोड़ रूपए से अधिक की प्रगतिरत परियोजनाओं,आईजीएनपी एवं वितरिकाओं की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी गई।इस दौरान एसीएस,जल संसाधन ने परवन वृहद् बहुद्देश्यीय सिंचाई परियोजना,नवनेरा बैराज,धौलपुर लिफ्ट सिंचाई परियोजना,ईसरदा बांध,माही अपर हाई लेवल कैनाल आदि के बारे में जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।प्रस्तुतीकरण में अधिकारियों ने विभाग के विजन एवं लक्ष्यों, मुख्य अंतर्राज्यीय जल प्रकरणों,बांधों पर लगाए गए स्काडा सिस्टम आदि के बारे में बताया।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि विभिन्न बांधों की समुद्र तल से ऊंचाई,अत्यधिक बारिश के समय बांधों में आने वाले अतिरिक्त जल के प्रबंधन,नदी बेसिन पर आधारित प्लानिंग एवं बांधों को और अधिक उपयोगी बनाने के संबंध में कॉंन्सेप्ट नोट तैयार किया जाए।उन्होंने कहा कि किसानों एवं जनता से जुड़े लंबित मुद्धों को प्राथमिकता से हल किया जाए,केन्द्रीय सहायता से संचालित परियोजनाओं में गति लाई जाए एवं विभिन्न परियोजनाओं में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।समीक्षा बैठक में इंदिरा गांधी नहर बोर्ड के अध्यक्ष कुंजी लाल मीणा ने आईजीएनपी के वर्तमान में संचालित फेज एवं कैनाल रिपेयरिंग आदि के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।
अतिरिक्त सचिव एवं मुख्य अभियंता जल संसाधन भुवन भास्कर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम में विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी।इस अवसर पर  मुख्य अभियंता सीएडी संदीप माथुर,मुख्य अभियंता क्वालिटी कंट्रोल डी.आर मीना,मुख्य अभियंता ईआरसीपी रवि सोलंकी,उप सचिव इंदिरा गांधी नहर बोर्ड जितेन्द्र दीक्षित,वित्तीय सलाहकार जल संसाधन शिल्पी कौशिक सहित मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता उपस्थित थे।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)