Home » राजस्थान » अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ कार्यवाही जारी।।संयुक्त जांच दल की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर की छापेमारी

अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ कार्यवाही जारी।।संयुक्त जांच दल की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर की छापेमारी

अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ कार्यवाही जारी।।संयुक्त जांच दल की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर की छापेमारी

अवैध खनन एवं परिवहन में लिप्त वाहनों को किया जब्त,पुलिस को किया सुपुर्द

जयपुर(सुनील शर्मा) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में जयपुर जिले में अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी है। अभियान के तीसरे दिन खनन,राजस्व,पुलिस,वन,परिवहन एवं जयपुर विकास प्राधिकरण ने प्रभावी कार्यवाही को अंजाम देते कई स्थानों पर छापेमार कार्यवाही को अंजाम दिया है।

जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी के सदस्य सचिव श्रीकृष्ण शर्मा ने बताया कि संयुक्त जांच दल ने फुलेरा के महेशवास पहाड़ी पर राजकीय भूमि पर हो रहे मेसेनरी स्टोर के अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही की।टीम ने यहां अवैध खनन में लिप्त 5 ट्रैक्टर ट्रॉलियां, एक मोटरसाइकल,खनन औजार एवं विस्फोटक भी जब्त किया।इसके बाद टीम ने जोबनेर पुलिस को वाहन एवं सामग्री सुपुर्द की।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में परिवाद दर्ज किये हैं।उन्होंने बताया कि बजरी से लदे 6 वाहनों के खिलाफ रवन्नाओं से अधिक वजन पाये जाने पर कार्यवाही की गई।वहीं दौलतपुरा में साधारण मिट्टी का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर ट्रॉली एवं नरेना में मेसेनरी पत्थर से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को संबंधित थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया है।साथ ही उन्होंने बताया कि आमजन जिला कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0141-2204475 एवं 0141-2204476 पर अवैध खनन की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।31 जनवरी तक जारी रहने वाले इस अभियान के तहत कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने अवैध खनन की ड्रोन विडियो ग्राफी कराने के निर्देश दिये हैं।राजकीय भूमि में अवैध खनन पाया जाने पर अवैध खननकर्ताओं के विरुद्ध तीन पीडीपीपी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।अवैध खनन में लिप्त पाये जाने वाले वाहनों के चालकों का लाइसेंस तथा वाहनों का रजिस्ट्रेशन भी निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक