कार्यकर्ताओं की मेहनत का कोई सानी नहीं,रेत से सोना निकालना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का होना चाहिए संकल्प:किरोडी लाल मीणा*
*गांव के सरपंच से लेकर केंद्रीय मंत्री तक की होगी शक्ति वंदन अभियान में भागीदारी,लाभार्थियों से होगा संपर्कःविजया राहटकर*
*शक्ति वंदन अभियान का मुख्य उद्देश्य ही महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल प्रदान करनाःडॉ मंजू बाघमार*
*सरकार और जनता के बीच की कड़ी के रूप में भाजपा कार्यकर्ताओं को करना होगा कामःअविनाश गहलोत*
*शक्ति वंदन अभियान स्किल और उद्यमिता से जुड़ा हुआ अभियान है जिससे परिवार और व्यक्ति के जीवन में बदलाव संभवःचन्द्रशेखर*
*शक्ति वंदन अभियान के लिए प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर पर अभियान की संगठनात्मक संरचना होगी तैयारःपूजा कपिल मिश्रा*
जयपुर(सुनील शर्मा)भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज (शक्ति वंदन- महिला स्वंय सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क अभियान) की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस दौरान कार्यशाला के चार सत्र आयोजित किए गए।उद्घाटन सत्र को संबोधित करते भाजपा प्रदेश महामंत्री और शक्ति वंदन अभियान के प्रदेश प्रभारी मोतीलाल मीणा ने अभियान को लेकर प्रदेश से लेकर ब्लॉक स्तर तक तैयार की गई कार्ययोजना और रूपरेखा के बारे में बताया।इस अभियान के तहत प्रदेश स्तर,जिला स्तर और ब्लॉक स्तर पर टीमें बनाई जा रही हैं जिसमें महिलाओं के साथ ही पुरूषों को भी दायित्व सौंपे गए हैं।प्रदेश कार्यशाला के बाद सभी जिला मुख्यालयों पर इस अभियान की कार्यशाला आयोजित होंगी।
कार्यशाला के (एनआरएलएम) सत्र को संबोधित करते हुए कृषि एंव ग्रामीण विकास मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में दो करोड़ लखपति दीदी तैयार करने का लक्ष्य दिया है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि राजस्थान लखपति दीदी योजना में देश में सबसे अव्वल रहे इसके लिए हम सभी को संयुक्त प्रयास करने होंगे। प्रदेश में दो सरस राष्ट्रीय क्राफ्ट मेले लगते हैं अभी जयपुर के जवाहर कला केंद्र में जो मेला लग रहा है उसमें 21 राज्यों के स्वंय सहायता समूहों की सेल्फ मेड सामानों की खरीदारी करने का मौका मिलता है।पीएम मोदी ने जो सपना देखा था महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन का वह पूरा होने जा रहा है।आजीविका मिशन के तहत प्रदेश में 3.77 लाख महिलाओं को सशक्त करने का काम किया जा रहा है। इस मिशन का उद्देश्य उद्यम प्रोत्साहन करना होता है जिसमें विभिन्न प्रकार के सामान तैयार किया जाता है।हम सभी को मिलकर शक्ति वंदन अभियान को सफल बनाना है। भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत का कोई सानी नहीं है।रेत से सोना निकालना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का संकल्प होना चाहिए।
कार्यशाला के दौरान मार्गदर्शन सत्र को संबोधित करते हुए शक्ति वंदन अभियान की राष्ट्रीय संयोजक विजया राहटकर ने कहा कि इस अभियान के तहत देशभर में कार्यशाला आयोजित होंगी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ध्येय वाक्य वो शक्ति है ‘‘वो सशक्त है वो भारत की नारी है,वो सबमें बराबरी की अधिकारी है’’ दोहराते हुए कहा कि घर की महिला आगे बढ़ती है तो समाज आगे बढ़ता है।ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत देशभर में एक करोड़ महिला ग्रुप सक्रिय हैं जिसमें करीब 11 करोड़ महिलाएं जुड़ी हुई हैं।यदि हम सभी प्रत्येक महिला के साथ चार सदस्य और जोड़े तों यह संख्या 44 करोड़ होती है।(शक्ति वंदन- महिला स्वंय सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क अभियान) के तहत गांव के सरपंच, प्रधान,जिला प्रमुख,विधायक,सांसद, प्रदेश के मंत्री और केंद्रीय मंत्रियों की भी भूमिका रहेेगी।इस अभियान के तहत केंद्र की टोली से लेकर,प्रदेश, जिला,विधानसभा स्तर की टोलियां बनाई जाएंगी।सभी टोलियों द्वारा कार्यशालाएं आयोजित करनी होगी।
कार्यशाला के द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए सार्वजनिक निर्माण,महिला एंव बाल विकास मंत्री मंजू बाघमार ने महिला एंव बाल विकास मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।महिला स्वंय सहायता समूूहों को उद्यम लगाने उनका विस्तार करने के लिए अनुदान और सब्सिडी के बारे में भी बताया। महिलाओं को आर्थिक सशक्त करने की दिशा में सबसे अहम कदम प्रतिवर्ष एक हजार महिलाओं को लाभ पहुंचाना है।स्वरोजगार क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से दिये जाने वाले लोन और उनके आवेदन के बारे में भी विस्तार से बताया।
शक्ति वंदन- महिला स्वंय सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क अभियान की प्रदेश संयोजक पूजा कपिल मिश्रा ने कार्यशाला के दौरान प्रस्तुतीकरण देते हुए अभियान की रूपरेखा के बारे में विस्तार से समझाते हुए कहा कि प्रदेश,जिला और ब्लॉक स्तर पर अभियान की संगठनात्मक संरचना तैयार की जाएगी।इनके माध्यम से राजस्थान के 45 लाख महिला स्वयं सहायता समूह और 5 हजार भाजपा शक्ति संगिनी से संपर्क कर करीबन 1.5 करोड़ मतदाताओं को जोड़ा जाएगा।वहीं महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी ने इस अभियान में महिला मोर्चा की भूमिका विषय पर अपना व्याख्यान दिया।
कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित करतेे हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि हमारे विभाग के तहत प्रदेश में करीब एक करोड़ लाभार्थी हैं।जिसमें स्वंय सहायता समूह और एनजीओ भी शामिल हैं। सरकार और जनता के बीच की कड़ी के रूप में भाजपा कार्यकर्ताओं को काम करना होगा।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मातृशक्ति को उनका हक दिलाने और उन्हे स्वावलंबी बनाने का यह महत्वाकांक्षी मिशन है।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि शक्ति वंदन अभियान अधिकतम सफल अभियान है।यह अभियान स्किल और उद्यमिता से जुड़ा हुआ अभियान है जिससे परिवार और व्यक्ति के जीवन में बदलाव संभव है।अभियान की मूल धारणा गरीब की स्किल,आजीविका की क्षमताओं को उजागर करने के साथ जीवन में बदलाव लाना है।भारत की नीतियां यहां के गरीबों के जीवन मूल्यों का आधार बन रहे हैं।आज भाजपा का मिशन सरकार बनाने तक ही सीमित नहीं है,बल्कि गरीब के आर्थिक,सामाजिक और नैतिक विकास से जुड़ा हुआ है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद भारत की राजनीति के मुद्दों में बदलाव आ गया।अब देश की राजनीति में गरीब का विकास,मजदूर का सम्मान और स्वच्छता एवं बेटी बचाओ जैसे विषय मुद्दों के रूप में सामने आ रहे है। मोदी सरकार के पहले कार्याकाल में जहां प्रशासनिक क्षमताओं के साथ, सुरक्षित भारत का परिचय और पारदर्शिता का परिचय दिया।वहीं दूसरे कार्यकाल में दुनिया ने भारत को महाशक्ति माना।अब मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत को दुनिया की महाशक्ति बनाने की दिशा में कार्य करना है।
कार्यशाला के दौरान मंच संचालन महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभियान की सह संयोजक डॉ अपूर्वा सिंह और सरिता गैना ने किया।इस दौरान अभियान की प्रदेश टोली से जयपुर जिला प्रमुख रमा चौपड़ा,मेयर सौम्या गुर्जर,एससी मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओपी महेंद्रा,श्रवण चौधरी, आरती बागोटिया,काशीराम गोदारा, आईटी संयोजक रेणु राठौड,मीडिया संयोजक आकाश शर्मा,सोशल मीडिया संयोजक पीयुष मल सहित जिला के प्रमुख पदाधिकारी एवं अभियान से जुडे़ सदस्य उपस्थित रहे।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

















