*मुख्यमंत्री का जोधपुर दौरा-स्व.ब्रह्म सिंह परिहार का जीवन हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा*
जयपुर(सुनील शर्मा) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जोधपुर के मण्डोर में स्व.ब्रह्म सिंह परिहार की मूर्ति का अनावरण किया।उन्होंने समारोह में कहा कि स्व.परिहार का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है।वे स्पष्टवादी,ईमानदार,कर्मनिष्ठ जनप्रतिनिधि थे।उन्होंने सदैव जनसेवा के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि स्व.परिहार का सम्पूर्ण जीवन निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता का श्रेष्ठ उदाहरण है। उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य आज भी जनस्मृति में अंकित है। उन्होंने हमेशा आम व्यक्ति की जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष के पथ को चुना।उनके व्यक्तित्व का यह गुण सभी जनप्रतिनिधियों और युवा पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व.श्री परिहार ने समाज के उत्थान के लिए नैतिक मूल्यों का अनुसरण करते हुए दायित्वों को पूरा किया।इसलिए उनके द्वारा किए गए विशिष्ठ सामाजिक कार्य हमारे लिए पथ-प्रदर्शक की भूमिका में सदैव बने रहेंगे।उन्होंने सम्पूर्ण जीवन सकारात्मक बदलावों के प्रति समर्पित किया।उनकी मूर्ति हमेशा उनके प्रेरणादायक कार्यों की याद दिलाती रहेगी।
समारोह में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, सांसद पी.पी.चौधरी,राजेन्द्र गहलोत, विधायक बाबूसिंह राठौड़,देवेन्द्र जोशी,अतुल भंसाली,पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया,जसवंत सिंह बिश्नोई,परमहंस रामप्रसाद स्वामी महाराज सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.











