Home » राजस्थान » भारत रत्न से सम्मानित होंगे लालकृष्ण आडवाणी, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी

भारत रत्न से सम्मानित होंगे लालकृष्ण आडवाणी, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी

नई दिल्लीः लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. जिसको लेकर खुद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी. मोदी ने भारत के विकास में आडवाणी का अविस्मरणीय योगदान को भी बताया. पीएम मोदी ने कहा कि मैंने आडवाणी जी से बात कर उन्हें बधाई दी है. उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू हुआ. और हमारे उप प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है.

उन्होंने गृह मंत्री, सूचना प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है. उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय, समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे. सार्वजनिक जीवन में आडवाणी जी की दशकों लंबी सेवा को पारदर्शिता और अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता द्वारा चिह्नित किया गया है. जिसने राजनीतिक नैतिकता में एक अनुकरणीय मानक स्थापित किया है.

आडवाणी ने राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक पुनरुत्थान को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए है. उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है. वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी दी आडवाणी को बधाई दी.

बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता हैं. 96 वर्षीय आडवाणी का जन्म 1927 में पाकिस्तान के कराची में हुआ था. साल 1942 में ही वो राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ में शामिल हुए और आजादी के संघर्ष में अपना योगदान दिया. 1947 में देश के आजाद होने और भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद वो परिवार के साथ सिंध से दिल्ली आ गए. यहां वो पहले जनसंघ से जुड़े और फिर आपातकाल के बाद भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य बने. 1988 में वो पहली बार भारत के गृह मंत्री बने

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक