जयपुर: राज्यपाल कलराज मिश्र की सेहत से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आयी है. सीके बिड़ला हॉस्पिटल (CK Birla Hospital) से कलराज मिश्र को डिस्चार्ज कर दिया गया है. जहां से वह राजभवन के लिए रवाना हो गए हैं.
बता दें कि 29 जनवरी को कलराज मिश्र कि तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सीके बिड़ला अस्पताल (CK Birla Hospital) में भर्ती कराया गया था. उस समय उनके घुटनों में दर्द कि काफी शिकायत थी. जिसके बाद उनके घुटनों का ऑपरेशन किया गया उसके बाद से ही कलराज मिश्र सीके बिड़ला अस्पताल में ही भर्ती थे. राज्यपाल मिश्र की स्थिति में सुधार को देखते हुए डॉक्टर्स ने आज उन्हें डिस्चार्ज कर दिया.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 250





