Home » राजस्थान » मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा आज, लोकसभा चुनाव को लेकर चाय पर होगी मंत्रणा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा आज, लोकसभा चुनाव को लेकर चाय पर होगी मंत्रणा

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी अपनी तैयारियों में जुट गई है. मिशन-25 को लेकर पार्टी ने अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. जिसको लेकर भाजपा अब कोई भी चूक नहीं करना चाहती है. या फिर यू कंहे की पार्टी अपने मिशन में सफलता के मंत्र को मजबूत कर रही है. इसी कड़ी में मुख्य़मंत्री भजनलाल शर्मा आज राजधानी दिल्ली के दौरे पर रहेंगे. जहां  आज प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के आवास पर बैठक होगी.

लोकसभा चुनाव को लेकर चाय पर मंत्रणा होगी. इस दौरान राजस्थान के सभी सांसद भी बैठक में मौजूद रहेंगे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बैठक में मौजूद रहेंगे. बैठक में आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर मंत्रणा की जाएगी. कि आखिर किस प्रकार से अपने अपने क्षेत्र में वोट बैंक को और ज्यादा मजबूत किया जाए.

इसके अलावा भी कई और अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. जो आगामी चुनाव में पार्टी के साथ साथ आम जनता को भी प्रभावित करने वाले है. बता दें कि मिशन-25 को लेकर पार्टी ने अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. जिसको लेकर भाजपा अब कोई भी चूक नहीं करना चाहती है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान