Home » राजस्थान » राजस्थान का अंतरिम बजट कल, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी करेंगी पेश; इन सेक्टर्स पर रहेगी नजर

राजस्थान का अंतरिम बजट कल, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी करेंगी पेश; इन सेक्टर्स पर रहेगी नजर

जयपुरः राजस्थान का अंतरिम बजट कल पेश होगा. उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी अंतरिम बजट पेश करेंगी. कल सुबह 11 बजे विधानसभा में लेखानुदान पेश किया जाएगा. ऐसे में फिलहाल दीया कुमारी वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ अंतरिम बजट को अंतिम रूप दे रहीं है. शाम को वित्त की टीम के साथ तस्वीर जारी की जाएगी.

विधानसभा में गुरुवार को लेखानुदान पेश होगा. ऐसे में ACS अखिल अरोड़ा, FSR केके पाठक, FSE नरेश कुमार ठकराल निदेशक (बजट) बृजकिशोर शर्मा, संयुक्त सचिव (बजट) अंतिम रूप देने में व्यस्त है.

खान, पर्यटन और सहकारिता की जिम्मेदारी मातृशक्ति को देने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य है. इन तीनों सेक्टर्स का SGDP में करीब 30 फीसदी योगदान है. तीनों सेक्टर्स में एक करोड़ से ज्यादा को प्रत्यक्ष व परोक्ष रोजगार के अवसर है. ऐसे में तीनों सेक्टर्स से जुड़े लोगों में सियासत को प्रभावित करने की क्षमता है. कल प्रदेश के अंतरिम बजट में भी इन तीनों सेक्टर्स को मजबूत करने पर जोर रहेगा.

इस अंतरिम बजट में सरकार नई भर्तियों, डीजल-पेट्रोल पर वैट कम करने समेत कई बड़ी घोषणाएं कर सकती है. इसके अलावा कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम में आंध्रप्रदेश मॉडल लागू करने पर सरकार विचार कर सकती है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान