become an author

Home » जयपुर » लोकसभा चुनाव से पहले सचिन पायलट के गढ़ में भाजपा की बड़ी सेंधमारी, आज 50 से ज्यादा कांग्रेस नेता थामेंगे भाजपा का दामन

लोकसभा चुनाव से पहले सचिन पायलट के गढ़ में भाजपा की बड़ी सेंधमारी, आज 50 से ज्यादा कांग्रेस नेता थामेंगे भाजपा का दामन

टोंक: भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले सचिन पायलट के गढ़ टोंक में बड़ी सेंधमारी की है. आज 50 से ज़्यादा कांग्रेस नेता भाजपा का दामन थामेंगे. पालिका अध्यक्ष, पार्षद, सरपंच सहित संगठन के कई पदाधिकारी भाजपा की सदस्यता लेंगे.

जैन नसियां में आज शाम 4 बजे कार्यक्रम का आयोजन होगा. जिसमें भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी, मंत्री कन्हैयालाल चौधरी सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे.

बता दें कि भाजपा जिला अध्यक्ष अजित सिंह मेहता कांग्रेस नेताओं के संपर्क में लगातार थे. मेहता को हाल में टोंक भाजपा की कमान मिली.कमान संभालते ही मेहता ने सचिन पायलट के गढ़ में कांग्रेस में की सेंधमारी कर दी है. टोंक भाजपा के बढ़ते कुनबे से कांग्रेस में खलबली मची हुई है.

#Tonk: लोकसभा चुनाव से पहले सचिन पायलट के गढ़ में भाजपा की बड़ी सेंधमारी

आज 50 से ज़्यादा कांग्रेस नेता थामेंगे भाजपा का दामन, पालिका अध्यक्ष, पार्षद, सरपंच सहित संगठन के पदाधिकारी लेंगे भाजपा…

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

  • Poola Jada
  • infoverse academy
  • 7k Network

Top Headlines

राजस्थान में दोनों चरण मिलाकर अनुमानित 61.60 प्रतिशत वोटिंग, जानिए क्या कहते है आंकड़े और कितनी रही गिरावट

जयपुर: राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 में दोनों चरण मिलाकर अनुमानित 61.60 % मतदान हुआ. प्रदेशभर में 53,128 मतदान केन्द्रों