Home » राजस्थान » जयपुर के बैंक लूट मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, घटना का दूसरा बदमाश भी गिरफ्तार

जयपुर के बैंक लूट मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, घटना का दूसरा बदमाश भी गिरफ्तार

जयपुरः जयपुर के झोटवाड़ा थाना इलाके में बैंक मैनेजर को गोली मारकर डकैती का प्रयास किया गया. मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए दूसरा बदमाश भी गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि इससे पहले एक बदमाश को स्थानीय लोगों द्वारा धर दबोच लिया गया था अब फिलहाल दोनों बदमाशों से पुलिस की पूछताछ जारी है.

बता दें कि कुछ देर शुक्रवार को राजधानी स्थित झोटवाड़ा थाना इलाके में बैंक मैनेजर को गोली मारकर डकैती का प्रयास किया गया. दो बदमाशों द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया. जिसमें से एक बदमाश को स्थानीय लोगों द्वारा धर दबोच लिया. और दूसरा फरार हो निकल गया.

इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को मिलने पर जयपुर शहर में सख्त नाकाबंदी करवाई गई है. जिसपर अब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिलते हुए एक और आरोपी हाथ लग गया है. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से जांच पड़ताल कर रही है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines