Home » राजस्थान » राजस्थान क्रिकेट संघ पर आज होगी कार्रवाई ! RCA के कब्जे वाली परिसंपत्तियों पर लग सकते है ताले

राजस्थान क्रिकेट संघ पर आज होगी कार्रवाई ! RCA के कब्जे वाली परिसंपत्तियों पर लग सकते है ताले

जयपुरः खेल परिषद की चेतावनी के बाद आज राजस्थान क्रिकेट संघ पर कार्रवाई हो सकती है. RCA पर खेल परिषद का शिकंजा बढ़ता जा रहा है. MOU खत्म होने के बाद खेल परिषद कब्जा लेगी. ऐसे में आज RCA के कब्जे वाली परिसंपत्तियों पर ताले लग सकते है. RCA को SMS स्टेडियम खाली करना होगा.

बता दें कि इसको लेकर खेल परिषद सचिव ने RCA सचिव को पत्र लिखा. जिसमें MoU खत्म होने के बाद फिर से MoU नहीं होने का हवाला दिया.

MoU की शर्तों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया. RCA को खेल परिषद के बकाया जमा करने के निर्देश दिए गए है. MoU के तहत की सभी परिसंपत्तियों को खेल अधिकारी को सुपुर्द करने के निर्देश दिए गए है. अब RCA को SMS स्टेडियम सहित अन्य परिसर खाली करना होगा. RCA पर खेल परिषद ताले भी लगा सकती है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines