Home » राजस्थान » उदयपुर के गोगुंदा में दो टैंकरों में हुई जबरदस्त भिड़ंत, चालक और खलासी की हुई दर्दनाक मौत

उदयपुर के गोगुंदा में दो टैंकरों में हुई जबरदस्त भिड़ंत, चालक और खलासी की हुई दर्दनाक मौत

उदयपुर: उदयपुर के गोगुंदा हाईवे पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर भादवी गुड़ा के समीप दर्दनाक हादसा हुआ. दो टैंकरों में जबरदस्त भिड़ंत हुई. एक टैंकर के केबिन में फंसने से चालक और खलासी की दर्दनाक मौत हुई.

वहीं दूसरे टैंकर के चालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया. टैंकरों में गैस और कैमिकल भरा हुआ था. हादसे के बाद गोगुन्दा से उदयपुर जाने वाला हाईवे बाधित हुआ.

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने एकतरफा यातायात करवाया. हाईवे टीम और पुलिस मृतक चालक को केबिन से निकालने का प्रयास किया.

खेल परिषद ने RCA दफ्तर को किया सील, अब मुख्य स्टेडियम पर परिषद के खिलाड़ी करेंगे अभ्यास

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines