Home » राजस्थान » अशोक गहलोत की बहन का हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई, देखिए ये खास रिपोर्ट

अशोक गहलोत की बहन का हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई, देखिए ये खास रिपोर्ट

जोधपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बहन विमला देवी का जोधपुर के मंडोर स्थित समाज के शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया. जहां उन्हे अंतिम विदाई दी गई. इस दौरान राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्रियों के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अलावा जोधपुर के समाजसेवियो और माली समाज के लोगो के अलावा अन्य पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी पहुंचकर विमला देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बहन विमला देवी के निधन के बाद आज जोधपुर के मंडोर स्थित समाज के शमशान घाट में विधिविधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार से पूर्व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी अपनी बहन के लाल सागर स्थित निवास पर पहुंचे और पूरे परिवार के साथ गहलोत ने पहुंचकर जहां भावुक होकर परिवार के लोगो से गहलोत ने मुलाकात की. बहन की पार्थिव देह को देखते ही गहलोत भी भावुक हुए और उनकी आंखो से आंसू छलक पडे. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने भांजे रणवीर सिंह और जसवंत सिंह को ढांढस भी बंधाया. गहलोत के परिवार के अलावा समाज के बडे बुजुर्ग भी विमला देवी के निवास पर पहुंचे.

वहीं इस दौरान निवास पर राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गहलोत,राजस्थान हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधिपति गोपाल कृष्ण व्यास,बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल के अलावा भारत सेवा संस्थान के पदाधिकारी और सुमेर शिक्षण संस्थान से लेकर माली समाज के पदाधिकारी भी बडी संख्या में निवास पर पहुंचे. बाद में निवास स्थान से मंडोर स्थित समाज के शमशान घाट के लिए शव यात्रा रवाना हुई जहां विधिविधान के साथ विमला देवी का अंतिम संस्कार किया गया. गहलोत ने अपनी बडी बह की पार्थिव देह को कंधा भी दिया. पूर्व मंत्री रामलाल जाट,पूर्व आरटीडी सी अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के अलावा कांग्रेस नेता बद्री राम जाखड़, मलखान सिंह बिश्नोई, हनुमान सिंह खांगटा,भैराराम कास्टी,महापौर कुंती देवड़ा और पूर्व विधायक मनीषा पवार भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए.
अशोक गहलोत अपने बडे भाई अग्रसेन गहलोत के साथ शव यात्रा में शामिल हुए. राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराना,पूर्व जेडीए अध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी,समाज सेवी शैतान सिंह सांखला,कांग्रेस अध्यक्ष नरेश जोशी,सलीम खान,अनिल टाटिया व किसान नेता सुनील परिहार भी शव यात्रा में शामिल हुए. गहलोत की धर्मपत्नी सुनीता गहलोत के अलावा अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत, पुत्री सोनिया गहलोत पुत्रवधू हिमांशी गहलोत भी जोधपुर आए है. गौरतलब है कि गहलोत की बडी बहन विमला देवी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी जिसके चलते उनका कल निधन हो गया था.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास