Home » राष्ट्रीय » आज होगी कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, प्रत्याशियों के नाम पर होगा विचार-विमर्श

आज होगी कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, प्रत्याशियों के नाम पर होगा विचार-विमर्श

नई दिल्ली: आज कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की पहली बैठक शाम 6 दिल्ली में होगी. इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया जाएगा. साथ ही कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम पर विचार-विमर्श होगा.

इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी के अलावा अन्य दिग्गज नेता हिस्सा लेंगे. बात दें कि CEC की बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी की तरफ से भेजे गए नामों में से उम्मीदवार फाइनल किए जाते हैं.

राजस्थान, छत्तीसगढ़ और कुछ अन्य राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक पहले ही हो चुकी है. कांग्रेस ने अभी तक आम चुनाव के लिए किसी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने दूदू में की रात्रि चौपाल

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने बोराज रात्रि चौपाल में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी के बारे में ग्रामीणों