बाड़मेर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी संसदीय क्षेत्र में देव दर्शन यात्रा के तहत अपने चुनाव प्रचार के बीच सोमवार को भगवान रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचेंगे। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी इसके लिए रविवार शाम को जोधपुर से रवाना होकर जयपुर पहुंचेंगे। यहां से सोमवार सुबह 07:00 बजे केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी सांगानेर एयरपोर्ट से रवाना होकर 8:30 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
अयोध्या में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार भगवान रामलला के दर्शन करेंगे। अयोध्या में केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का दशरथ कुंड के पास पंचकोशी में विभिन्न धार्मिक एवं अन्य विकास कार्यों की भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम 4:00 बजे तक अयोध्या में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों एवं मंदिरों में दर्शन के बाद केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी यहां से जयपुर के लिए उड़ान भरेंगे। जयपुर से केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ट्रेन से मंगलवार सुबह तक वापस संसदीय क्षेत्र पहुंचेंगे।





