Home » राजस्थान » मां का फोन कटते ही बेटी की मौत:कहा था-मुझे और मेरे दोनों बच्चों को ले जाओ, ससुराल वाले दिन रात मारते हैं

मां का फोन कटते ही बेटी की मौत:कहा था-मुझे और मेरे दोनों बच्चों को ले जाओ, ससुराल वाले दिन रात मारते हैं

मां में बहुत ज्यादा दुखी हो गई हूं, मेरे पति और ससुर रोज मेरे साथ मारपीट करते है। आज भी मेरे साथ दोनों ने मारपीट की। दहेज में सोना-चांदी मांग रहे हैं और दिन रात मारते हैं। मैंने इस बार तुम्हें ये बात नहीं बताई, क्योंकि ये जो मांग रहे है तुम कहां से लाओगी। मुझे और मेरे दोनों बच्चों को लेने आ जाओ मुझे इनके पास नहीं रहना। मां ने कहा-तुझे लाने के लिए सुबह तेरे पापा को भेज रही हूं। फोन कटने के 20 मिनट बाद ही ससुराल वालों ने फोन कर बताया कि आपकी बेटी ने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

मामला रामगंजमंडी के तालिया बल्डी का मामला है। घटना शुक्रवार शाम करीब 6 बजे की है। सूचना पर पुलिस और विवाहिता के परिजन मौके पहुंचे। शव को सीएचसी की रामगंजमंडी हॉस्पिटल की मोर्च्युरी में रखवाया गया। पीहर पक्ष ने विवाहिता के पति और ससुर पर दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज कराया है। वहीं पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। इस दौरान हॉस्पिटल में पहुंचे महिला के माता-पिता फफक फफककर रोते रहे।8 साल पहले हुई थी शादी
भवानी मंडी के रहने वाले पिता पप्पू बंजारा ने बताया-पूजा (26) की 8 साल पहले बबलू बंजारा से हुई थी। जो तालिया बल्डी (रामगंजमंडी) का रहने वाला है। 6 महीने पहले महिला के बेटा हुआ था और बड़ा बेटा तीन साल का है। बेटी की शादी में सोना-चांदी के साथ काफी सामान दिया था। शादी के कुछ साल बाद से ही पति बबलू, ससुर मांगीलाल बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार बेटी ने हमें विवाद की वजह बताई। इस पर उसके ससुर और पति से बात कर मामला शांत करवाया। लेकिन हर दो तीन महीने मे पूजा के साथ मारपीट होती थी। कई बार तो वो हमें बताती ही नहीं थी।6 महीने पहले हुई थी डिलीवरी
पिता पप्पू बंजारा ने बताया कि बेटी का पति बबलू कंबल बेचने का काम करता है। 6 महीने पहले दूसरा बच्चा होने के बाद से ससुराल वाले पूजा को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इससे पहले उनकी मांग कई बार पूरी कर चुके। मेरी बेटी के पति और ससुर ने मारपीट कर मार दिया और फंदे पर लटका दिया।

मां बोली-10 बार से ज्यादा मांग पूरी की, फिर भी मार डाला
मां लाली बाई ने कहा कि मेरी बेटी सुसाइड नहीं कर सकती। उसके साथ जरूर उसके पति और ससुर ने बुरा किया है। क्योंकि ये लोग हमेशा उसके साथ मारपीट कर दहेज में सोना-चांदी और रुपए लाने की मांग करते थे। हमने पहले भी बेटी को चांदी की सट, कमर बंध और अभी डिलीवरी पर 10 हजार रुपए दिए थे। करीब 10 बार से ज्यादा ससुराल वालों को दहेज के सामान दे चुके है। इसके बाद भी उन्होंने हमारी बेटी को मार दिया।पति और ससुर पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का मामला दर्ज
रामगंजमंडी थाना SI राम प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को शाम 6 बजे तालिया बल्डी निवासी एक वैवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। मौके पर महिला का शव पंखे से लटका हुआ मिला। जिसके बाद रामगंजमंडी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी शव को रखवाया गया। शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पीहर पक्ष ने महिला के पति और ससुर पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का मामला दर्ज कराया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल पाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines