जयपुर में एक परिचित के युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर रुपयों की डिमांड की। विरोध करने पर अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया। जयसिंहपुरा खोर थाने में पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (जयसिंहपुरा खोर) राजेश कुमार मीणा कर रहे है।
पुलिस ने बताया कि जयसिंहपुरा खोर निवासी 19 साल की युवती के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोपी धर्मपाल को वह पहले से जानती है। आरोप है कि धर्मपाल से अकेला पाकर डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया। दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर मिलने बुलाने के साथ रुपयों की डिमांड करने लगा। उसकी बात नहीं मानने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने का पता चलने पर पीड़िता के पिता ने जयसिंहपुरा खोर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।






