चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया- जतिन सैन (20) पुत्र छोटूराम सैन जयपुर के द्रोणपुरी में अजमेर रोड 200 फीट बाइपास का रहने वाला था। अंकिता यादव (19) पुत्री जयराम यादव जयपुर के वैशाली नगर करणी पैलेस में हस्तिनापुर कॉलोनी में रहती थी। वह मूलत: जयसिंहपुरा तहसील विराटनगर जिला कोटपूतली-बहरोड़ रहने वाली थी।चौमूं थाना प्रभारी ने बताया- रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि सागर सिटी के पास कार में युवक और युवती बेहोशी की हालत में हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में शहर के बराला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर पहले युवती ने दम तोड़ दिया। उसके एक घंटे बाद युवक की भी मौत हो गई।
रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी थी कार
थाना प्रभारी ने बताया- सुबह साढ़े 6 बजे सूचना मिली कि सड़क किनारे कार में एक युवक और युवती बेहोशी हालत में हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। एक रेस्टोरेंट के बाहर कार खड़ी थी, जहां पर युवक ने होटल वाले से पानी की 4 बोतल भी खरीदी और थोड़ी देर बाद कार में युवक और युवती बेहोशी की हालत में मिले।जहरीला पदार्थ का किया सेवन
थाना प्रभारी ने बताया- पुलिस की प्रथम दृष्टिया जांच में जहरीला पदार्थ का सेवन करने से दोनों की मौत हुई है। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा। पुलिस पूरे मामले की हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।
बिना बताए घर से निकला था युवक
थाना प्रभारी ने बताया- युवक के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जतिन कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। वह शनिवार शाम को घर से बिना बताए निकला था। आज सुबह जतिन के कार में बेहोश होने की सूचना मिली थी।
दोस्त के पास जाने की बात कहकर निकली थी युवती
थाना प्रभारी ने बताया- अंकिता यादव 23 मार्च को दोपहर करीब 3 बजे घर से अपनी दोस्त के घर जाने की बात कहकर निकली थी, जो वापस नहीं लौटी। रविवार सुबह पुलिस से परिजनों को मौत की खबर की जानकारी दी। मृतका अंकिता के पास एक स्कूल की आईडी मिली हैं। जिसमें 12वीं कक्षा की पढ़ाई होना पाया गया है।







