पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को मध्य नजर रखते हुए जयपुर शहर में अवैध शराब माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही हेतु विशेष अभियान के तहत अति. पुलिस आयुक्त (प्रथम), कैलाश चन्द बिश्नोई के निर्देशन जयपुर शहर में अवैध नशा शराब तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु दिगंत आनन्द, पुलिस उपायुक्त (अपराध) आयुक्तालय जयपुर एवं रणवीर सिंह, अति. पुलिस उपायुक्त, संगठित अपराध, आयुक्तालय जयपुर के निकट सुपरविजन व नेतृत्व में C.S.T. आयुक्तालय जयपुर की टीम के भवानी सिंह एवं राजेश कुमार सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में टीमों द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने एवं बेचने वालों के विरुद्ध आसूचना संकलन कर सूचनाओं पर पुलिस थाना बिन्दायका, मुहाना एवं प्रतापनगर जयपुर आयुक्तालय की टीम के साथ पृथक पृथक संयुक्त कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम में कुल 04 प्रकरण दर्ज कर 01 महिला सहित 03 आरोपितों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से अवैध देशी शराब के 286 पव्वे, अंग्रेजी शराब के 26 पव्वे एवं बिक्री राशि 5300 रुपए बरामद किए गए है एवं पुलिस थाना प्रतापनगर में 01 महिला आरोपित नगीना सांसी फरार,जिसकी तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपितों के नाम पते :-
1. महेन्द्र गिरी पुत्र चुनगिरी जाति गौ स्कीम उम्र 23 साल निवासी बालाजी जिला नागौर हाल जेडीए कॉलोनी बिन्दायका जयपुर। (थाना बिन्दायका)
2. गोपाल सिंह पुत्र भैरु सिंह भाटी जाति राजपूत उम्र 38 साल निवासी मकान नम्बर 493 कटेवा नगर गुर्जर की थड़ी पुलिस थाना श्याम नगर हाल मारुति नगर निमेड़ा पुलिस थाना बिन्दायका जयपुर। (थाना बिन्दायका)
3. रामप्यारी उर्फ आशा पत्नी मुकेश उर्फ लड्डू जाति सांसी उम्र 30 साल निवासी मकान नम्बर 85 कृष्णा विहार गंदा नाला के पास ढाणी कुमावतान पुलिस थाना मुहाना जयपुर। (थाना मुहाना)





