Home » अंतर्राष्ट्रीय » लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर सामान्य पर्यवेक्षकों ने किया नियंत्रण कक्षों का निरीक्षण

लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर सामान्य पर्यवेक्षकों ने किया नियंत्रण कक्षों का निरीक्षण

जयपुर(सुनील शर्मा) लोकसभा चुनाव-2024 के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक कामिनी चौहान रतन एवं दिलराज सिंह ने शुक्रवार को जिला निर्वाचन कार्यालय में संचालित विभिन्न नियंत्रण कक्षों एवं प्रकोष्ठों का निरीक्षण किया।इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित सामान्य पर्यवेक्षकों को सी-विजिल कंट्रोल रूम,चुनाव नियंत्रण कक्ष,आचार संहिता नियंत्रण कक्ष एवं चुनाव प्रकोष्ठ सहित लोकसभा चुनाव के तहत संचालित नियंत्रण कक्षों एवं प्रकोष्ठों की कार्यप्रणाली एवं कार्य प्रगति की जानकारी दी।साथ ही सोशल मीडिया सेल एवं लाइव वेब कास्टिंग की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने जानकारी दी कि सी-विजिल एप पर आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से अब तक प्राप्त 177 में से सभी 177 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है।साथ ही उन्होंने बताया कि जिले में सी-विजिल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण का औसत समय 43 मिनट से भी कम है। जो कि लोकसभा चुनाव के तहत पूरी टीम का सतर्कता एवं समर्पण भाव से कार्य निष्पादन का परिणाम है।इस दौरान सामान्य पर्यवेक्षकों ने सी-विजिल एप पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।सामान्य पर्यवेक्षकों ने सी-विजिल कंट्रोल रूम, चुनाव नियंत्रण कक्ष,आदर्श आचार संहिता नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को नियंत्रण कक्षों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिये।सामान्य पर्यवेक्षकों के निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी नीलिमा तक्षक,अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) सुमन पंवार,सोशल मीडिया सेल प्रभारी ऋतेश कुमार शर्मा सहित अन्य संबंधित प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश