Home » अंतर्राष्ट्रीय » जनसभाओं में भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने मांगा आशीर्वाद,केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार का आह्वान

जनसभाओं में भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने मांगा आशीर्वाद,केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार का आह्वान

चौहटन/जयपुर(सुनील शर्मा) केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं बाड़मेर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी संगठन की ओर से शुक्रवार को चौहटन विधानसभा में मंडल स्तर की जनसभाएं आयोजित हुई।नेहरों की नाडी,धनाऊ और कापराऊ में आयोजित जनसभाओं में चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल,बाड़मेर विधायक डॉ प्रियंका चौधरी,चौहटन प्रधान रूपाराम सारण,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भाजपा नेत्री प्रभा चौधरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि,भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।जनसभाओं में पहुंचने पर और रास्ते में जगह-जगह पर भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी का स्वागत हुआ।जनसभाओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि संसद के रूप में पिछले 5 साल के कार्यकाल में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने के लिए हर संभव प्रयास किया है।पूर्ववर्ती प्रदेश कांग्रेस सरकार की तमाम अड़चनों के बावजूद मैंने गुड़ामालानी में बाजरा अनुसंधान संस्थान,उत्तरलाई में सिविल एयरपोर्ट, कोरोना काल में हरसंभव मदद, संसदीय क्षेत्र के तीनों जिला मुख्यालय पर रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प, संसदीय क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा है।अबकी बार राज्य में भी भाजपा की सरकार है और केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार लानी है।उसके बाद डबल इंजन की सरकार में हम दुगुनी ताकत के साथ संसदीय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर काम मिलकर काम करेंगे।

*बाड़मेर विधायक और चौहटन विधायक रहे साथ*

चुनाव प्रभारी राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कहा कि निर्दलीय या कांग्रेस के प्रत्याशी संसदीय क्षेत्र का विकास नहीं करवा पाएंगे।राज्य में भाजपा की सरकार और केंद्र में भी तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है।बाड़मेर विधायक डॉ प्रियंका चौधरी ने राष्ट्रहित और जनहित में प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार मजबूती देने के लिए भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी को जीतने का आह्वान किया।चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने कहा कि राज्य और केंद्र में डबल इंजन सरकार में काम करने का आनंद आएगा।राज्य में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद यहां के संसद के रूप में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने बेहतरीन कार्य करवाए है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश