Poola Jada
Home » अंतर्राष्ट्रीय » मुख्य नियत्रंक के निर्देशन मे जोन-8 मे अवैध कॉलोनियों पर ताबडतोड कार्रवाई

मुख्य नियत्रंक के निर्देशन मे जोन-8 मे अवैध कॉलोनियों पर ताबडतोड कार्रवाई

जयपुर(सुनिल शर्मा) जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-13 निजी खातेदारी करीब 07 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को प्रारंभिक स्तर पर ही पूर्णतः ध्वस्त किया गया।साथ ही जोन-13 में ग्राम चौमू में नारंग हॉस्पिटल के पास जेडीए की बिना अनुमति व स्वीकृति के बनी 04 मंजिला अवैध बिल्डिंग की नियमानुसार पुख़्ता सीलिंग की गई।

*मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा* ने बताया कि जोन-08 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम नरोत्तमपुरा,जयसिंहपुरा भांकरोटा तहसील सांगानेर जिला जयपुर में पूर्व में अक्टूबर 2022 व मई 2023 में दो बार ध्वस्त *‘‘बंशीवट धाम’’* के नाम से अवैध कॉलोनी में पुनःकरीब 07 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर *‘‘गोर्वधन एन्कलेव’’* के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गयी मिट्टी-ग्रेबल सडकें,बाउण्ड्रीवाल,04 टीनषेडनुमा कोठरियां,निर्माणाधीन ढाँंचें व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-08 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।उक्त कार्यवाही उप नियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम,प्रवर्तन अधिकारी जोन-08,10,11,14 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

साथ ही जेडीए द्वारा जोन-13 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित चौमू में जयपुर रोड़ पर नारंग हॉस्पिटल के पास जेडीए की बिना अनुमति व स्वीकृति के 04 मंजिला अवैध निर्माण किये जाने पर धारा 32,33 जेडीए के एक्ट के तहत नोटिस जारी कर अवैध निर्माण बन्द करवाया जाकर हटाने हेतु पाबंद किया गया था।परन्तु निर्माणकर्ता द्वारा अवैध निर्माण नहीे हटाये जाने पर सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त कर धारा-34(क) का नोटिस जारी कर आज दिनांकः 05.04.2024 को उक्त 04 मंजिला अवैध बिल्डिंग के प्रवेशद्वारो इत्यादि को इंजीनियरिंग की शाखा की मदद से गेटो पर ताले सील चपडी लगाकर नियमानुसार पुख्ता सीलिंग की कार्यवाही की गई।जविप्रा द्वारा सीलिंग में हुये व्यय-खर्च की नियमानुसार संबंधित से वसूली की जायेगी।उक्त कार्यवाही उप्रवर्तन अधिकारी जोन-13,07,12 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश