Home » अंतर्राष्ट्रीय » चूरू में भाजपा की विजय शंखनाद रैली, CM भजनलाल शर्मा बोले- दुनिया का कोई भी लीडर PM मोदी के बराबर नहीं

चूरू में भाजपा की विजय शंखनाद रैली, CM भजनलाल शर्मा बोले- दुनिया का कोई भी लीडर PM मोदी के बराबर नहीं

चूरू: लोकसभा चुनाव के रण में पीएम मोदी आज चूरू के दौरे पर है. ऐसे में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा की विजय शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यहां का किसान सर्दी और गर्मी में धरती का सीना चीर के अनाज पैदा करता है. जब हम दीपावली घरों में मनाते है तब देश के PM हर दीपावली देश के सैनिकों के साथ मनाते है.

दुनिया का कोई भी लीडर प्रधानमंत्री मोदी के बराबर नहीं है, विश्व का शक्तिशाली लीडर हमारे प्रधानमंत्री हैं. हमारे देश के पासपोर्ट का वजन बढ़ा है, दुनिया में भारत के नागरिक का वजन बढ़ा है. देश व दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है.

पीएम मोदी जी की सोच से देश आगे बढ़ रहा है. आज दुनिया के सभी देशों में भारत का डंका बज रहा है. राजस्थान में हमारी सरकार ने तीन माह में ही विकास के नए आयाम गढ़ दिए है. मोदी जी की गारंटी यानी पूरा होने की गारंटी है. हमने जो कहा था वो किया, नकल माफियाओं पर नकेल कस दी है. आज गैंगस्टर राजस्थान छोड़कर भाग रहे हैं.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास