Home » अंतर्राष्ट्रीय » क्राइम ब्रांच आयुक्तालय जयपुर सी.एस.टी. द्वारा वांछित ईनामी अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही

क्राइम ब्रांच आयुक्तालय जयपुर सी.एस.टी. द्वारा वांछित ईनामी अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही

पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ के मार्गदर्शन में जयपुर शहर में ईनामी अपराधियों की धरपकड़ हेतु अति. पुलिस आयुक्त (प्रथम), कैलाश चन्द्र बिश्नोई के निर्देशन में कार्यवाही करने हेतु दिगंत आनन्द, पुलिस उपायुक्त (अपराध) आयुक्तालय जयपुर एवं रणवीर सिंह, अति. पुलिस उपायुक्त, संगठित अपराध, आयुक्तालय जयपुर के निकट सुपरविजन में C.S.T. आयुक्तालय जयपुर की टीम के भवानी सिंह एवं राजेश कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में सीएसटी पुलिस की एक टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा वांछित ईनामी अपराधियों के संम्भावित स्थानों पर तलाश

एवं आसूचना संकलित की जाकर सूचनाओं को डेवलप किया गया। वांछित अभियुक्त
1. गोपाल शर्मा पुत्र लादूराम शर्मा निवासी हनुमानपुरा पुलिस थाना शिवदासपुरा जयपुर

2. रामजीलाल शर्मा पुत्र लादूराम शर्मा निवासी हनुमानपुरा पुलिस थाना शिवदासपुरा

सूचना प्राप्त होने पर एक टीम स.उ.नि. जुगल किशोर, हैड . कृष्णावतार यादव, जगदीश नारायण, हरिनारायण, जितेन्द्र यादव द्वारा बाड़ा पदमपुरा शिवदासपुरा जयपुर से दस्तयाब किया गया। टीम ने अभियुक्त को दस्तयाब कर पुलिस थाना शिपदासपुरा जयपुर दक्षिण के प्रकरण संख्या 174/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अग्रिम अनुसंधान हेतु सुपुर्द किया गया। उक्त कार्यवाही में सीएसटी से हैड कृष्णावतार यादव, जगदीश नारायण जितेन्द्र यादव की अहम भूमिका रही।

गिरफ्तार अभियुक्त पर प्रकरण संख्या 174/2022 पारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना शिवदासपुरा जयपुर में श्रीमान पुलिस उपायुक्त, जयपुर दक्षिण से 5000-5000 रुपए के ईनाम घोषित किए गए थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश