Home » अंतर्राष्ट्रीय » जयपुर में विराट कोहली ने जड़ा IPL 2024 का पहला शतक, 72 गेंदों में बनाए नाबाद 113 रन

जयपुर में विराट कोहली ने जड़ा IPL 2024 का पहला शतक, 72 गेंदों में बनाए नाबाद 113 रन

जयपुर: आईपीएल 2024 के 19वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली. ये उनके IPL करियर का रिकॉर्ड 8 वां और इस सीजन का पहला शतक रहा, जिसे उन्होंने 67 गेंदों में पूरा किया. विराट कोहली ने 72 गेंदों में 113 रन की नाबाद पारी खेली.

उनकी इस शतकीय पारी की बदौलत RCB की टीम मैच में बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही. आपको बता दें कि राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 19 वां मुकाबला मैच खेला जा रहा है. राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले ​फील्डिंग करने का फैसला किया. RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 की पारी खेली.

आपको बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी RCB को कोहली और फाफ डु प्लेसिस (44) ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 125 रन की अहम शतकीय साझेदारी निभाई. प्लेसिस के आउट होने बाद भी कोहली की शानदार बल्लेबाजी जारी रही और उन्होंने अपने अर्धशतक को शतक में तब्दील कर दिया. कोहली अपनी पारी में 67 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से शतक बनाकर नाबाद रहे.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश