पुलिस उपायुक्त जिला जयपुर पश्चिम अमित कुमार, आईपीएस ने बताया कि जयपुर शहर मे हो रही वाहन चोरी, नकबजनी व अपराधो की रोकथाम हेतु पुलिस आयुक्त जयपुर के निर्देशानुसार जिला जयपुर पश्चिम के सभी थानादिकारियो को टीम बनाकर चोरी की वारदात करने वाले अपराधियो को गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया गया था।
गठित टीम- वारदातों की गंम्भीरता को देखते हुए अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने व गिरफतार करने के लिए नीरज पाठक अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम एवं सुरेन्द्र सिंह राणावत सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त झोटवाड़ा जिला जयपुर पश्चिम के निकट सुपरविजन मे पुलिस थाना मुरलीपुरा जिला जयपुर पश्चिम थानाधिकारी सुनिल कुमार जांगिड पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व मे पुलिस थाना मुरलीपुरा जयपुर पश्चिम पर गठित विशेष टीम द्वारा चोरी का प्रकरण दर्ज होने के बाद कार्यवाही करते हुए 2 शातिर चोर को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा करते हुए कब्जे से 2 घरेलू सिलेंडर बरामद करने में सफलता प्राप्त की है व करीब आधा दर्जन घरेलू सिलेंडर चोरी करने की वारदातो का किया खुलासा किया।
गठित टीम द्वारा किए गए प्रयास गठित टीम द्वारा इलाका थाना में लगातार गश्त, निगरानी बदमाशान व सक्रिय अपराधियो पर निगरानी रखते हुए मुखबिर मामूर कर अपराधियो के बारे में आसुचनाए एकत्रित कर अपराधियो का लगातार पीछा करना प्रारम्भ कर अपराधियो की हर गतिविधि पर नजर रखना प्रारम्भ किया व घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों से नकबजनी करने वाले अभियुक्त के फुटेज डेवलप किए गए। इसी दौरान गठित टीम को मुखबिर खास से सूचना पर मंदिर मे नकबजनी करने वाला असरत व अनित गिरी को दस्तयाब किया गया। मौके पर प्रकरण हाजा की वारदात के संबंध में पूछताछ की गई तो शख्सान ने दिनांक 04.04.2024 की रात को परिवादियों के घर से भारत गैस कंपनी के दो सिलेंडर चुराकर गाड़ी नंबर RJ14TE5427 में डालकर ले जाना स्वीकार किया। जिस प्रकरण संख्या 209/24 धारा 380 में अभियुक्त असरत पुत्र जीमल मोहम्मद निवासी प्लॉट नंबर बी-06 अन्नतपुरा थाना व अमित गिरी पुत्र प्रभूनाथ गिरी उम्र 31 साल निवासी वार्ड नंबर 72 मेहरो का मोहल्ला गंगापोल थाना सुभाष चौक जयपुर हाल दधिचि नगर मुरलीपुरा जपयुर को गिरफ्तार किया साथ ही 2 घरेलू सिलेंडर व वारदात में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया गया।






