Home » अंतर्राष्ट्रीय » माता वैष्णो देवी मंदिर पंचवटी सर्किल राजापार्क में दिनांक 9.4.2023 को नवरात्रा के अवसर पर मन्दिर में विधिवत पूजा पाठ के साथ घट स्थापना की जाएगी

माता वैष्णो देवी मंदिर पंचवटी सर्किल राजापार्क में दिनांक 9.4.2023 को नवरात्रा के अवसर पर मन्दिर में विधिवत पूजा पाठ के साथ घट स्थापना की जाएगी

जयपुर(सुनील शर्मा) अध्यक्ष राज भाटिया ने बताया कि माता जी को प्रसाद का भोग लगाकर सुबह 6.30 बजे आरती के साथ पट दर्शनार्थ खोलें जाएंगे।नवरात्रों में मंदिर खुलने का समय सुबह 6:30 बजे से 12 बजे तक और शाम 5.30 बजे से 10 बजे तक होगा।इस दौरान मंदिर में आरती का समय सुबह 6:30 बजे संध्या आरती 7:00 बजे शयन आरती रात्रि 9:30 बजे होगी।प्रवक्ता कमलेश आसुदानी ने बताया कि नवरात्रों के दौरान माता जी का 7 बार आकर्षक श्रृंगार नवीन पोशाक के साथ किया जाएगा एवं साथ ही मंदिर परिसर में स्थित पवन पुत्र वीर हनुमान जी की प्रतिमा का भी आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा।पूरे मंदिर परिसर को विशेष ऋतु पुष्पों,बंदरवाल व रंग बिरंगी झालरों एवं विशेष विद्युत सज्जा से सजाया गया है।इन नवरात्रों के दौरान सुबह शाम मंदिर परिसर में माता जी को हलवा,चना व पुड़ी प्रसाद वितरित की जाती हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान