Poola Jada
Home » अंतर्राष्ट्रीय » रतनगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन, सीएम भजनलाल बोले- भ्रष्टाचार करने वालों का इंतजार प्रदेश की जेल कर रही

रतनगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन, सीएम भजनलाल बोले- भ्रष्टाचार करने वालों का इंतजार प्रदेश की जेल कर रही

रतनगढ़ः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रतनगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की प्रदेश में कोई जगह नहीं है. भ्रष्टाचार करने वालों का इंतजार प्रदेश की जेले कर रही है.

देश में आतंकवाद का बोलबाला था. आसमान,जमीन और पाताल में भ्रष्टाचार होता था. कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है कांग्रेस को बस भ्रष्टाचार चाहिए. मोदी राज में भ्रष्टाचारी जेल जा रहे है. मोदी ने कहा ना खाऊंगा ना खाने दूंगा. विपक्ष भ्रष्टाचार को बचाने के लिए रैली कर रहा है. हमारे पूर्वजों ने आजादी की लड़ाई लड़ी है.

पहले तुष्टिकरण के आधार पर देश चलता था. अब 2014 के बाद कितना बड़ा परिवर्तन हुआ है. गरीब को सहारा देकर मोदी जी ने गरीब को उठाने का काम किया है. गरीबी रेखा से 25 करोड़ लोगों को निकाल कर के आगे बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री ने किया है.

इस रतनगढ़ की खुशबू प्रदेश में नहीं देश में है. रतनगढ़ के लोगों की प्रतिभा किसी से छिपी नहीं है. देश की आजादी में पूर्वजों का बड़ा योगदान रहा है. रतनगढ़ के लोगों ने देश,दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन किया है. 2014 के बाद देश में विकास की क्रांति आई है. पहले भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण को बोलबाला था. लेकिन पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है. एक-एक सांसद के पास 300-300 करोड़ रुपए मिल रहे है. अब पेपर लीक के दोषी और आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है. हमने पेपर लीक पर अंकुश लगाने के लिए SIT का गठन किया है. अब तक 85 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जिन्होंने नकल का सौदा किया उनको भी नहीं बख्शा जाएगा,

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश