Home » राजस्थान » जयपुर में पुलिस की गाड़ी के ऊपर बैठी महिला:SI ने नशे में बाइक और ऑटो को मार दी थी टक्कर, लोगों को खदेड़ने तीन थानों की पुलिस को बुलाना पड़ा

जयपुर में पुलिस की गाड़ी के ऊपर बैठी महिला:SI ने नशे में बाइक और ऑटो को मार दी थी टक्कर, लोगों को खदेड़ने तीन थानों की पुलिस को बुलाना पड़ा

जयपुर में एक एसआई ने रात 11.30 बजे नशे में बाइक और ऑटो को टक्कर मार दी। बाइक सवार एक महिला सड़क पर गिर गई। इसको बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एसआई निर्मल सिंह को घेर लिया। मौके पर पुलिस को बुलाया गया। इस दौरान बाइक से गिरी महिला पुलिस की 112 जीप के बोनट के ऊपर बैठ गई। टक्कर मारने वाले एसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगी।

घटना गोपालपुरा बाइपास पर त्रिवेणी पुलिया पर हुई। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ट्रैफिक जाम हो गया। सोडाला, मानसरोवर, महेश नगर और शिप्रापथ थाने से पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंची। इसके बाद मौके से लोगों को खदेड़ा गया। ट्रैफिक सुचारू करवाया गया।

लोग बोले- नशे में था एसआई

राहगीर मुकेश चौधरी ने बताया- एसआई निर्मल सिंह नशे में कार चला रहा था। त्रिवेणी पुलिया के पास पहले एक बाइक को टक्कर मारी। फिर एक ऑटो को टक्कर मारी। कार की टक्कर से बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिर गई। इस पर महिला ने कार चालक को रोक लिया। पुलिस को मौके पर बुलाकर कार्रवाई की मांग की।

एक घंटे तक होता रहा हंगामा

इसके बाद मौके पर पहुंची शिप्रापथ थाने की पीसीआर और 112 ने लोगों का गुस्सा देख कर मौके पर और जाप्ता मंगवाया। रात साढ़े 11 बजे से शुरू हुई इस घटना को कंट्रोल करने में पुलिस को करीब एक घंटा लग गया। सात साढ़े 12 बजे पुलिस घायल महिला को अपने साथ लेकर चली गई। अभी तक इस संबंध में किसी भी प्रकार का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ हैं।

शिप्रापथ थाना पुलिस ने बताया- किसी ने कोई शिकायत नहीं की है इस लिए कोई एफआईआर नहीं हुई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास