Home » राजस्थान » अंडरपास और पिकअप के बीच लगी एंगल में गर्दन फंसने से युवक की मौत, 4 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

अंडरपास और पिकअप के बीच लगी एंगल में गर्दन फंसने से युवक की मौत, 4 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बारांः बारां में एक युवक की अकल्पनीय तरीके से मृत्यु हो गई. अंडरपास और पिकअप के बीच लगी एंगल में युवक की गर्दन फंस गई. जिसके कारण मौके पर ही युवक की मौत हो गई. जिसको देख सभी का दिल कांप उठा. ऐसे में टायरों की हवा निकालकर शव को बाहर निकाला गया.

हादसे के बाद पिकअप सवार ड्राइवर समेत सभी लोग मौके से फरार हो गए. ऐसे में टायरों की हवा निकालकर शव को बाहर निकाला गया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान एमपी के जैतपुर मोतीपुरा निवासी मांगीलाल तंवर के रूप में हुई है. इसके साथ ही 4 बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया. जिसके चार बच्चे थे.

मामले की सूचना मिलने पर पहुंची अंता पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा दिया है. पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास