Home » राजस्थान » नीट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने किया सुसाइड:हॉस्टल में नहीं था एंटी हैंगिग डिवाइस; 5 घंटे बाद पता लगा

नीट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने किया सुसाइड:हॉस्टल में नहीं था एंटी हैंगिग डिवाइस; 5 घंटे बाद पता लगा

कोटा में नीट की तैयारी कर रहे एक और स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। उसने हॉस्टल में अपने कमरे में रविवार को फंदा लगाकर जान दे दी। करीब 5-6 घंटे बाद इसकी सूचना लगी। इसके बाद कमरे का गेट तोड़ा गया। शव को एमबीएस की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। सोमवार को परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए।
5 मई को था नीट का एग्जाम
कोचिंग स्टूडेंट सुमित (20) हरियाणा के रोहतक का रहने वाला था। वह 1 साल से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। 5 मई को उसका नीट का एग्जाम था। सम्भवतयाः पढ़ाई के प्रेशर के चलते हैं उसने ऐसा कदम उठाया। घटना कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के लैंडमार्क सिटी की है।

दोपहर बाद नजर नहीं आया
सुमित लैंडमार्क सिटी इलाके में उत्तम रेजीडेंसी नामक हॉस्टल में रहता था। सुमित रविवार दोपहर में खाना खाने के बाद कमरे चला गया। उसके बाद नजर नहीं आया। इधर परिजन कॉल कर रहे थे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने हॉस्टल वार्डन को जानकारी दी। वार्डन ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
ड्रॉप आउट था सुमित
डीएसपी राजेश सोनी ने बताया कि रात को साढ़े 9 बजे करीब पुलिस को सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का गेट तोड़ा तो सुमित पंखे से फांसी पर लटका हुआ था। सुमित ड्रॉप आउट था। उसने पहले भी नीट का एग्जाम एग्जाम दिया था। 5 मई को उसके नीट का एग्जाम था।

हॉस्टल में नहीं था एंटी हैंगिग डिवाइस
सुमित के कमरे में एंटी हैंगिग डिवाइस नहीं लगी हुई थी। जबकि प्रशासन ने सभी पीजी और हॉस्टल संचालकों को कमरे में एंटी हैंगिग डिवाइस लगवाना अनिवार्य किया हुआ है। डीएसपी राजेश सोनी ने बताया कि हॉस्टल में 12 में से 10 कमरों में एंटी हैंगिग डिवाइस लगा हुआ था। दो कमरों में नहीं था। उसमें से एक कमरे में सुमित रहता था। 5 मई को एग्जाम था। दो-तीन दिन बाद परिजन इसको लेने आने वाले थे। उससे पहले ही ये घटना हो गई।

3 भाई बहन में सबसे बड़ा था सुमित
सुमित का परिवार हरियाणा के रोहतक में विशाल नगर, शीला बाईपास इलाके में रहता है। पिता विजयपाल पांचाल (55) फेब्रिकेशन की दुकान लगाते है। सुमित 3 भाई बहन में सबसे बड़ा था।

पिता बोले- सुमित को कोई परेशानी नहीं थी
सुमित के पिता विजयपाल ने बताया कि सुमित को कोई परेशानी नहीं थी। चार-पांच दिन पहले भी बात हुई थी। बिल्कुल खुश था। कोई प्रेशर नहीं था। हर बार मैं उसको कहता था कि कोई टेंशन नहीं लेना, नंबर आएंगे जितने आ जाएंगे, लेकिन टेंशन नहीं लेनी। सुबह 11 बजे मैंने उसको फोन किया था। उसने फोन नहीं उठाया, दोपहरऔरव शाम को किया तब भी फोन नहीं उठाया। मैंने हॉस्टल वार्डन को फोन किया। तब जाकर उन्होंने ऊपर जाकर देखा।

दादा बोले- एसआईटी गठित कर जांच हो
दादा रामकुमार पांचाल ने बताया घटना वाले दिन सुबह और दिन में स्टाफ (कुक) से बात हुई थी, उन्होंने ठीक-ठाक बताया। मुझे नहीं लगता यह सुसाइड केस है। इसकी SIT गठित कर जांच करवानी चाहिए।

चाचा बोले- यह सुसाइड नहीं, मर्डर है
चाचा सुरेंद्र ने बताया सुमित की बॉडी को देखकर नहीं लगता है कि उसने सुसाइड किया है। इसके हाथ, बाजू तक लाल है। रस्सी ने 1 इंच गर्दन काट रखी है। उससे लगता नहीं कि यह सुसाइड है। स्टूल से डेढ़ से दो फीट हाइट से गिरने से इतना गर्दन नहीं कर सकती। हमारी मांगे इसकी जांच के लिए प्रशासन SIT गठित करें। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम हो। कोटा में आए देने से हादसे होते हैं। इन पर नकेल कसी जानी चाहिए। यह हॉस्टल व इंस्टीट्यूट की जिम्मेदारी होनी चाहिए। क्योंकि परिजन उनके भरोसे पर ही अपने बच्चों को यहां छोड़कर जाते हैं। परिजनों के लिए बच्चों की बॉडी लेकर जाना कितना दुखदाई है। प्रशासन को समझना चाहिए। हमारे को तो बिल्कुल मर्डर लग रहा है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश