Home » राजस्थान » शोरूम से कपड़े लेकर युवक हुआ फरार:पहले कपड़े किए ट्रायल, फिर लेकर भागा CCTV

शोरूम से कपड़े लेकर युवक हुआ फरार:पहले कपड़े किए ट्रायल, फिर लेकर भागा CCTV

जोधपुर के सरदारपुरा क्षेत्र के कपड़े के एक शो रूम में खरीदारी करने आया युवक कपड़े लेकर फरार हो गया। युवक ने काफी देर तक शो रूम में कपड़ों का ट्रायल किया इसके बाद कर्मचारियों को बातों में उलझाकर अचानक कपड़े लेकर फरार हो गया। शो रूम में हुई इस घटना का पूरा वीडियो सामने आया है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात 9 बजे की है। सरदारपुरा सी रोड पर वेंगलर कपड़ों का शो रूम है। यहां रविवार रात को 9 बजे एक युवक कपड़े देखने आया। पहले उसने जींस पेंट ट्राय़ की। इसके बाद अन्य कपड़ों के देखते हुए काफी कपड़े लेकर अचानक शो रूम से भाग गया। शो रूम के कर्मचारियों ने युवक का पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। इस मामले में शो रूम कर्मचारियों ने पुलिस को शिकायत भी की है और युवक का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवाया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान