जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र के छाजा गांव में मुख्य सड़क पर एक हादसा हुआ। इसमें गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई। दरअसल रविवार देर रात को कार पलट गई और गड्डे में जा गिरी।ट्रेक्टर की मदद से कार को बाहर निकाला।
मौके पर पहुंचे कुछ लोगों से बात करने और कार में सवार लोगों से बात करने पर पता चला कि अर्थूना, रैयाना सहित कुछ अन्य गांवों के लोग तीन कार में सवार थे। ये सभी गुजरात के अहमदाबाद जा रहे थे। जहां वो मजदूरी करते हैं। सभी लोग मतदान के लिए घर लौटे थे। वापस रविवार रात को लौट रहे थे। इसमें दो कार तो आगे निकल गई वहीं तीसरी कार सड़क किनारे उतर कर गड्डे में जा गिरी। क्योंकि स्पीड अधिक होने के कार कंट्रोल नहीं हो सकी। वो सीधे 10 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी। हालांकि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। पास से गुजर रहे लोगों ने सूचना पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों को दी। तब कार में फसे लोगों को बाहर निकाला और ट्रेक्टर की मदद से कार को बाहर निकाला गया। बाद में सभी वापस घर लौट आए।





