Poola Jada
Home » अंतर्राष्ट्रीय » जयपुर एयरपोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, CISF और राजस्थान पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन

जयपुर एयरपोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, CISF और राजस्थान पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. मेल मिलने के बाद प्रशासन में हडकम्प मच गया. सुबह 9.45 बजे एयरपोर्ट अधिकारियों को मेल मिला था जिसमें एयरपोर्ट पर कई जगह धमाके प्लांट किए जाने की धमकी मिली.

जिसके चलते CISF, राजस्थान पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. बता दें कि 3 दिन के अंदर यह दूसरी बार है जब जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी है. इस ग्रुप ने खुद का नाम ‘Terrorizers 111’ बताया है. ऐसा ही मेल अगरतला, श्रीनगर, चंडीगढ़ और वाराणसी एयरपोर्ट को भी भेजे गए है. फिलहाल अब सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं.

गौरतलब है कि पहले इससे पहले 26 अप्रैल को भी जयपुर एयरपोर्ट पर एक मेल आया था जिसमें आरोपी ने एयरपोर्ट के एंट्रेंस गेट को बम रखे होने की धमकी दी. इसके बाद डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते और एयरपोर्ट की सभी सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाकर जांच शुरू की. लगभग डेढ़ घंटे की जांच में एयरपोर्ट एरिया में किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश