Home » राजस्थान » कांग्रेस की मोहब्बत की आड़ में छिपी नफरत को जनता ने पहचाना: मदन दिलावर

कांग्रेस की मोहब्बत की आड़ में छिपी नफरत को जनता ने पहचाना: मदन दिलावर

जयपुर(सुनील शर्मा) केबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान पर कहा कि राहुल गांधी के सलाहकार एवं पेरोकार सैम पित्रोदा द्वारा की गई नस्लीय टिप्पणी अशोभनीय एवं अपमानजनक है।यह बयान इंडी गठबंधन की मानसिक गुलामी को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी व उसके दार्शनिक नेता भारत को विदेशी दृष्टि से देखना आखिर कब बंद करेंगे।

दिलावर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपना राजनैतिक अस्तित्व बचाने के लिए देश की जनता को जाति,नस्ल और रंग में बांट कर आपस में लड़ाने का प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि इसी भारत विरोधी सोच के कारण जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। देश की जनता अब मोहब्बत की आड़ में छिपी नफरत को पहचान गई है। कांग्रेस की फूट डालो,राज करो की नीति के झांसे में अब जनता नहीं आएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश