दिगंत आनंद (आईपीएस) पुलिस उपायुक्त (दक्षिण), जयपुर ने बताया कि ” जिला जयपुर दक्षिण में चोरी/ नकबजनी की बढ़ती वारदातों के मद्देनजर समस्त धानाधिकारीगणों को चोरी/ नकबजनी करने वाली गैंग पर निगरानी हेतु निर्देशित किया गया तथा पारस जैन (आरपीएस), अति० पुलिस उपायुक्त, जयपुर दक्षिण के मार्गदर्शन में व संजय शर्मा (आरपीएस), सहायक पुलिस आयुक्त, मानसरोवर के निकट सुपरविजन में पुलिस थाना मानसरोवर पर थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार गोदारा के नेतृत्व में अशोक कुमार,भीमसिह हैड महेश चौधरी, लाल सिंह की पुलिस टीम का गठन किया जाकर चोरी/ नकबजनी करने वाली गैंग पर निगरानी जारी की गई।
03/05/2024 को परिवादी संदीप ने उपस्थित थाना होकर दर्ज करवाया कि मेरा टाईल्स का शोरुम जो कि बदरवास चौराहा तेजा फाउन्डेशन के पास 200 फिट बाईपास चौराहा पर FUSION CERAMIC के नाम से है। सुबह स्टाफ द्वारा शोरुम खोलने पर लाईट जली हुई व सामान बिखरा हुआ था। आफिस की टेबल का लॉक टूटा हुआ। सानान बिखरा हुआ था। गल्ले से केस जो कि लगभग 15000/- (अक्षरे पन्द्रह हजार रुपये), चांदी के 3-4 सिक्के, एक सैमसंग का माबाईल, 2 लेपटाप अज्ञात चोर चोरी कर ले गये आदि रिपोर्ट पर
मुकदमा नम्बर 385/2024 धारा 457, 380 आईपीसी में दर्ज कर तलाश आरम्भ की गई। पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही गठित पुलिस टीम द्वारा प्रकरण हाजा के घटनास्थल का निरीक्षण कर घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चैक की गई। घटना के संबध में तकनीकी सहायता प्राप्त की गई। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों के
आधार पर संदिग्ध की तलाश की गई। दौराने तलाश मुखबीर की सूचना से 02 किशोर को दस्तयाब किया तथा अनुसंधान किया तो अपने साथ आरोपी गौतम का होना बताया तथा प्रकरण में चोरी गया माल मशरूका भी गौतम के पास ही होना बताया जिस पर आरोपी गौतम को दस्तयाब किया जाकर अनुसंधान किया गया तथा प्रकरण में चोरी गया माल मशरूका 01 मोबाईल व 02 लेपटोप बरामद किया गया। प्रकरण में निरूद्ध किशोर को सम्प्रेषण गृह दाखिला करवाया गया तथा आरोपी गौतम से अनुसंधान जारी है।





