Poola Jada
Home » राजस्थान » सी.एस.टी. (क्राइम ब्रांच) पुलिस आयुक्तालय, जयपुर द्वारा ऑपरेशन

सी.एस.टी. (क्राइम ब्रांच) पुलिस आयुक्तालय, जयपुर द्वारा ऑपरेशन

पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ऑपरेशन “आग” के तहत अति. पुलिस आयुक्त (प्रथम), कैलाश चन्द्र बिश्नोई के निर्देशन जयपुर शहर में लोकसभा चुनाव 2024 को मध्यनजर रखते हुए अवैध हथियार, सक्रिय गैंग्स सदस्यों, हार्डकोर बदमाशों एवं आग्नेय शस्त्र रखने एवं लूट व डकैती की वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ में कार्यवाही करने हेतु दिगंत आनन्द, पुलिस उपायुक्त (अपराध) आयुक्तालय जयपुर एवं रणवीर सिंह, अति. पुलिस उपायुक्त, संगठित अपराध, आयुक्तालय जयपुर के निकट सुपरविजन में C.S.T. आयुक्तालय जयपुर की टीम के राजेश कुमार सिंह एवं भवानी सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में टीम द्वारा लूट, डकैती की वारदात को अंजाम देने वालों एवं अवैध हथियार रखने एवं तस्करी करने वालों के विरूद्ध आसूचना संकलन व इलाकों में निगरानी रखी जाकर मुखबिर खास मामूर किए गए। मुखबिर खास से प्राप्त सूचनाओं पर पुलिस थाना करधनी जयपुर (पश्चिम) की टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए आरोपित 1. महेन्द्र सिंह उर्फ मोनू पुत्र बलवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित के कब्जे से कुल 1 पिस्टल बरामद करने में सफलता अर्जित की गई। उक्त कार्यवाही के संबंध में पुलिस थाना करधनी जिला जयपुर (पश्चिम) में प्रकरण संख्या 500/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया। उक्त कार्यवाही में सीएसटी से. रामकेश एवं जयपाल की अहम भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ में निम्न तथ्यों का खुलासा हुआ है :-

गिरफ्तार आरोपित महेन्द्र सिंह उर्फ मोनू मूलतः गांव चौसला, पुलिस थाना नावों जिला डीडवाना कुचामन का निवासी है एवं वर्तमान में मकान नम्बर 20,न्यू फेण्डस कॉलोनी, गोकुलपुरा पुलिस थाना करधनी जयपुर में निवास करता है। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि मैने उक्त पिस्टल लोकेंद्र उर्फ विराट निवासी बागरियावास तहसील श्रीमाधोपुर जिला नीम का थाना से खरीदी थी। गिरफ्तार आरोपित से अवैध हथियार के संबंध में पुलिस थाना करधनी जयपुर (पश्चिम) में अनुसंधान जारी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश