Home » राजस्थान » भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने पित्रोदा के बयान को लेकर दी तीखी प्रतिक्रिया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने पित्रोदा के बयान को लेकर दी तीखी प्रतिक्रिया

जयपुर(सुनील शर्मा)* भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस के सैम पित्रोदा के बयानों को देश को तोड़ने वाला बताते हुए इसकी कड़ी भर्त्सना की है।सीपी जोशी ने कहा कि सैम पित्रोदा के बयान से यह साफ हो गया है कि कांग्रेस भारतीयों को जाति,धर्म और रंग के आधार पर बांटने में लगी है। भारतीयों के प्रति जो मानसिकता अंग्रेजों की थी,वहीं कांग्रेस की भी है। यह बयान भी अंग्रेजों द्वारा भारतीयों पर रंगभेद,नस्लभेद की मानसिकता के आधार पर किए गए अत्याचार को प्रदर्शित करता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भारत विश्वगुरू रहा है।आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत और कुशल नेतृत्व में देश पुनःउसी दिशा में आगे बढ़ रहा है।ऐसे समय में भारतीयों की तुलना दूसरे देशों से करके भारत को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया में भारत की ख्याति बढ़ा रहे हैं, कांग्रेस अपने बयानों से देशवासियों को अपमानित कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने देश में फूट डालो, शासन करो की नीति को अपनाते हुए देश की एकता और अखंडता को ठेस पहुंचाने का काम किया है।विभाजन कारी नीति से देश कमजोर हुआ है। अब कांग्रेस के पास सत्ता में आने का कोई रास्ता नहीं बचा तो फिर से इसी नीति पर उतर आए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि इस अपराध के लिए कांग्रेस को देश से क्षमा मांगनी चाहिए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास