Home » अंतर्राष्ट्रीय » थार कार की टक्कर से दादी-पोती की मौत:सामान खरीदकर पैदल गांव लौट रही थीं, जीप ने पीछे से मारी टक्कर

थार कार की टक्कर से दादी-पोती की मौत:सामान खरीदकर पैदल गांव लौट रही थीं, जीप ने पीछे से मारी टक्कर

जीप की टक्कर से पैदल चल रही दादी व पोती की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दादी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि पोती ने उदयपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ा। हादसा होते ही थार का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया। दोनों घर का सामान लेकर अपने घर लौट रही थीं। हादसा राजसमंद के चारभुजा थाना सर्कल के रिछेड गांव में सुबह 9.30 बजे हुआ।

केसी बाई (55) पत्नी मिठुनाथ कालबेलिया व उसकी सात साल की पोती कवरी रिछेड गांव में समान लेने के बाद वापस अपने गांव भोजेला पैदल लौट रही थीं। वहां से निकल रही तेज रफ्तार थार ने दादी व पोती को पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई ओर दोनों घायलों को आटो से चारभुजा के हॉस्पीटल पहुंचाया जहां केसी बाई को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर घायल कवरी को उदयपुर रेफर कर दिया। वहां उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

गांव में छाया शोक
दोनों की मौत की खबर के बाद गांव में शोक छा गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चारभुजा एसएचओ गोवर्धन सिंह मय जाप्ते के पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाया। पुलिस ने महिला का चारभुजा के हॉस्पीटल में पोस्टमॉर्टम कराया जबकि पोती का पोस्टमॉर्टम उदयपुर में हुआ।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान