जयपुर(सुनील शर्मा)* भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अशोक गहलोत भ्रामक एवं हताशा से भरे बयान दे रहे हैं,जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा, त्याग एवं तपस्या की प्रतिमूर्ति है।
भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी भी इसीलिए कहा है की भारत की जनता को मोदी पर विश्वास है ।

घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने स्वयं कहा है कि मोदी की गारंटी का मतलब भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार लगातार बनने जा रही सरकार को BJP के कार्यकर्ता की गारंटी है।गहलोत का वक्तव्य यथार्थ से परे हैं एवं वास्तविकता यह है कि गहलोत पहले ही हार मान चुके हैं, क्योंकि कांग्रेस का कार्यकर्ता बूथ तक भी नहीं पहुँचा और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने बूथ स्तर पर बूथ सम्मेलन कर घर घर संपर्क कर मतदाताओं को मतदान कराया है।हार की ख़ींझ को उतारने के लिए उन्होंने RSS के स्वयंसेवकों के लिए कहा कि उन्होंने काम नहीं किया जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने भी लोकमत परिष्कार का काम किया है। गहलोत इस प्रकार से भ्रामक झूठा और वक़्त्वय देकर हार स्वीकार कर रहे हैं जबकि कांग्रेस को मान्यता प्राप्त विपक्ष के लायक भी सीट नहीं आएंगी
तिवाड़ी ने कहा कि तुष्टिकरण के कारण ही अशोक गहलोत को अपने वोट बैंक के लिए उलजूलूल बयान देने की आदत है।जबकि एजेंसियों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि आस पास के देशों में भारत ही एक ऐसा देश है जहाँ पर बहुसंख्यक समुदाय की संख्या कम हुई है और अल्पसंख्यक 43.5% बढ़ी है।इसको छिपाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत झूठे बयान दे रहे हैं।






