Home » राजस्थान » भगवान परशुराम जी की जयंती पर कार्तिकेय भारद्वाज ने निकाली बाइक रैली

भगवान परशुराम जी की जयंती पर कार्तिकेय भारद्वाज ने निकाली बाइक रैली

जयपुर(सुनील शर्मा) अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जी की जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम किए गए जयपुर शहर में दर्जन भर से ज्यादा पूजन , रैली,महाआरती आदि कार्यक्रम किए गए इसी कड़ी में वैशाली नगर में सांगानेर से कांग्रेस विधायक प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज के बेटे कार्तिकेय भारद्वाज ने मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया वैशाली नगर में नर्सरी सर्किल पर सुबह 7 बजे सैकड़ों लोग अपनी मोटर साइकिलों पर भगवा झंडा लगाए हुए इकट्ठे हुए वहां से भगवान परशुराम जी के नारे लगाते हुए मुख्य मार्गों से होते हुए झारखंड महादेव मंदिर पहुंचे जहां कार्तिकेय भारद्वाज ने सभी युवा साथियों को संबोधित किया और बताया कि भगवान परशुराम जी भगवान विष्णु जी के छठे अवतार हैं उन्होंने 21 बार इस धरती से पापियों का नाश किया था और कलयुग में 7 चिरंजीवियों में से एक भगवान परशुराम हैं वे शास्त्र और शास्त्र दोनो के ज्ञाता थे।रैली में दर्शील भट्ट,बंशी चौधरी,रुद्र,अंशु सहित कई युवा मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश