Home » राजस्थान » हिस्ट्रीशीटर को किडनैप कर पीटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:चार अलग-अलग टीमों ने की कार्रवाई; इसमें से एक सरकारी कर्मचारी

हिस्ट्रीशीटर को किडनैप कर पीटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:चार अलग-अलग टीमों ने की कार्रवाई; इसमें से एक सरकारी कर्मचारी

बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना इलाके से दो दिन पहले हिस्ट्रीशीटर की स्कॉर्पियो में तोड़फोड़, मारपीट और किडनैप करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों में एक सरकारी स्कूल का एलडीसी है। बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर के साथ दो घंटे तक मारपीट कर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने पीछा कर दो आरोपियों को पकड़ा था।

एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- अपहरण की सूचना मिलने के बाद जिले भर में हथियारबद्ध नाकाबंदी करवाई गई। अलग-अलग थानों की टीमों ने बदमाशों का पीछा किया। पुलिस के दबाव को देखते हुए करीब दो घंटे तक बदमाशों ने युवक रामलाल के साथ मारपीट कर रामजी की गोल के पास सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। पुलिस की टीमों ने पीछा कर दो युवकों को पकड़ लिया।

एसपी नरेंद्र सिंह मीना के मुताबिक किडनैपिंक की सूचना के बाद आरोपियों की तलाश के लिए धोरीमन्ना थानाधिकारी माणकराम, गुड़ामालानी थानाधिकारी मुक्ता पारीक, आरजीटी थानाधिकारी आदेश कुमार और डीएसटी प्रभारी के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाई गईं।

टीमों ने मुखबिर व तकनीकी मदद से आरोपियों का पता लगाया गया। नामजद आरोपी किशोर कुमार (28) पुत्र सदराम निवासी कातरला हाल कातरला खिलेरीयान सरकारी कनिष्ठ लिपिक और भजनलाल उर्फ बीजी (30) निवासी राणासर कला धोरीमन्ना को डिटेन किया। जांच-पड़ताल के बाद उसे गिरफ्तार किया। वारदात में उपयोग में ली गई स्कार्पियो और हिस्ट्रीशीटर की क्षतिग्रस्त वाहन स्कार्पियो को बरामद किया।

यह था मामला

जिले के धोरीमन्ना थाने का हिस्ट्रीशीटर रामलाल पुत्र किशनाराम दो दिन पहले ही जेल बाहर आया था। जेल से आते ही रामलाल ने एक कार में तोड़फोड़ की थी। इसी को लेकर उसके खिलाफ शुक्रवार रात मुकदमा भी दर्ज हुआ था।

शनिवार को दिनेश और उसके साथियों ने कैंपर में रामलाल को किडनैप कर लिया। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को दस्तयाब कर लिया है। एसपी ने बताया- रंजिश के चलते 5-7 बदमाशों ने यह हमला किया था।

बदमाशों ने रामलाल की स्कॉर्पियो कार का पीछा किया। उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ की और उसे किडनैप कर मारपीट कर छो़ड़ गए। कैंपर बिना नंबर की थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने जिले भर में नाकाबंदी करवाई। करीब 2 घंटे बाद रामलाल जख्मी हालत में रामजी की गोल इलाके में मिला।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश